scriptबच्चों को स्कूलों में पढ़ाया ईमानदारी का पाठ और यह शहर बन गया दुनिया में सबसे ज्यादा ईमानदार! | tokyo may be the worlds most honest city | Patrika News
विदेश

बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया ईमानदारी का पाठ और यह शहर बन गया दुनिया में सबसे ज्यादा ईमानदार!

हर साल यहां कई लोग अपना सामान भूल जाते हैं। इनमें मामूली चीज से लेकर बेहद कीमती सामान तक शामिल है। यहां जब भी किसी नागरिक को खोया हुआ सामान मिलता है तो वह उसे पुलिस को सौंप देता है।

Mar 16, 2017 / 11:51 am

आज भारत सहित पूरी दुनिया में ईमानदारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बहस तेज हो रही है। ये मुद्दे चुनावों में सुर्खियां बनाते हैं लेकिन फिर भी हालात ज्यादा नहीं बदलते। 

वहीं इसी दुनिया में एक शहर ऐसा भी जिसके आंकड़े यह जाहिर करते हैं कि वह दुनिया में सबसे ज्यादा ईमानदार है या यूं कहें कि वहां रहने वाले लोगों ने उसे सबसे ज्यादा ईमानदार बनाया है। 
हम बात कर रहे हैं जापान की राजधानी टोक्यो की। यहां पुलिस विभाग के आंकड़ों का अध्ययन किया जाए तो यह स्वीकार करने में किसी को हिचक नहीं होगी कि टोक्यो वास्तव में दुनिया का सबसे ज्यादा ईमानदार शहर है। 
तीन चौथाई सामान पहुंचा असल हकदारों तक

टोक्यो बहुत बड़ा और व्यस्त शहर है। हर साल यहां कई लोग अपना सामान भूल जाते हैं। इनमें मामूली चीज से लेकर बेहद कीमती सामान तक शामिल है। यहां जब भी किसी नागरिक को खोया हुआ सामान मिलता है तो वह उसे पुलिस को सौंप देता है। 
इसके बाद पुलिस यह कोशिश करती है कि वह सामान उसके असल हकदार तक पहुंच जाए। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक लगभग तीन चौथाई से ज्यादा मूल्य का सामान सही पते पर पहुंचा दिया गया। वर्ष 2016 में ही टोक्यो पुलिस को 2 अरब से ज्यादा मूल्य का सामान मिला था जो बहुत बड़ी रकम थी।
स्कूल सिखाते हैं ईमानदारी का सबक

जापान के एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां स्कूलों में ही बच्चों को ईमानदारी तथा नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है। उनमें बचपन से यह भावना भर दी जाती है कि जब आपको किसी का खोया हुआ सामान या पैसा मिले तो उसके असल हकदार तक पहुंचाना है। 
जापानी कानून के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति खोया हुआ सामान या रकम पुलिस को सौंपता है तो उसे पुरस्कार भी दिया जाता है। 

Home / world / बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया ईमानदारी का पाठ और यह शहर बन गया दुनिया में सबसे ज्यादा ईमानदार!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो