scriptसंयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का निधन, भारत ने जताया दुख, एक दिन का राजकीय शोक | United Arab Emirates President passes away, India expresses grief | Patrika News
राष्ट्रीय

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का निधन, भारत ने जताया दुख, एक दिन का राजकीय शोक

United Arab Emirates President passes away: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का निधन हो गया है। इसके बाद भारत ने दुख जताते हुए एक दिन का राजकीय शोक रखा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संदेश जारी करते हुए सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को राजकीय शोक रखने की जानकारी दी।
 

May 14, 2022 / 12:44 pm

Abhishek Kumar Tripathi

united-arab-emirates-president-passes-away-india-expresses-grief.jpg
United Arab Emirates President passes away : संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 40 दिनों का आधिकारिक शोक रखा गया है। वहीं सरकारी कार्यालय व निजी क्षेत्र की कंपनियां तीन बंद रहेंगी। शेख खलीफा ने अपने पिता की मृत्यु के बाद 2004 में संयुक्त अरब अमीरात की सत्ता संभाली थी। हालांकि वह कई वर्षों में बीमार चल रहे थे। 2014 में स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद उनका ऑपरेशन हुआ था जिसके बाद से उन्हें सार्वजनिक रूप से से नहीं देखा गया।
इसके बाद भारत में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संदेश जारी करते हुए बताया कि दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में भारत सरकार ने फैसला किया है कि पूरे देश में 14 मई को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दुख जताया।
 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दुख जताते हुए लिखा शेख खलीफा बिन जायद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक महान राजनेता व दूरदर्शी नेता थे, जिनके तहत भारत-यूएई संबंध समृद्ध हुए। भारत के लोगों की हार्दिक संवेदना यूएई के लोगों के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।
https://twitter.com/narendramodi/status/1525089286655295495?ref_src=twsrc%5Etfw

उत्तराधिकारी को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के निधन के बाद तत्काल उत्तराधिकारी को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है। अमीरात के क्राउन प्रिंस और देश के सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद के अबू धाबी शासक और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के रूप में उनके सौतेले भाई शेख खलीफा के उत्तराधिकारी होने की उम्मीद है।

Home / National News / संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का निधन, भारत ने जताया दुख, एक दिन का राजकीय शोक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो