scriptजानिये आखिर क्यों इंडियंस के लिए बेस्ट है थाईलैंड ? | Why Indians prefered to Thailand ? | Patrika News
विदेश

जानिये आखिर क्यों इंडियंस के लिए बेस्ट है थाईलैंड ?

यदि कोई इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की प्लानिंग कर रहा है तो उसके लिए थाइलैंड बेस्ट ऑप्शन है। इंडियंस के लिए भी यह डेस्टिनेशन फिर से पॉपुलर हो गया है।

Mar 16, 2017 / 01:17 pm

rajesh walia

thailand

thailand

यदि कोई इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की प्लानिंग कर रहा है तो उसके लिए थाइलैंड बेस्ट ऑप्शन है। इंडियंस के लिए भी यह डेस्टिनेशन फिर से पॉपुलर हो गया है। 2016 में इंडिया से 1.96 मिलियन टूरिस्ट्स ने थाईलैंड विजिट की। 
टूरिस्ट्स ग्रोथ रिपोर्ट में इस साल लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। थाईलैंड टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक, साउथ एशिया रीजन में भारत से सबसे ज्यादा सैलानी थाईलैंड पहुंचते है। औसतन भारत से जाने वाले टूरिस्ट्स करीब सात दिन इस देश में बिताते हैं। बैंकॉक की नाइट लाइफ पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। 
यहां मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम, आर्ट एंड पैराडाइज, अक्सरा थिएटर, एशियाटिक नाइट बाजार, टेम्पल ऑफ एमरल्ड बुद्धा जैसी जगह खासी आकर्षित करती हैं। ये जगहें बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब लुभाती हैं। वहीं, ‘सफारी वर्ल्ड’ दुनिया का सबसे बड़ा खुला चिडिय़ाघर है। 
ग्रीनरी और पीसफुल एन्वायर्नमेंट

क्राबी शहर के ओ नांग स्थित क्राबी टीपा रिसोर्ट अपनी ग्रीनरी और पीसफुल माहौल से आपको बरबस ही आकर्षित कर लेता है। यहां से आप न केवल खूबसूरत बीच का लुत्फ उठा सकते है, बल्कि आसपास के क्षेत्र में शॉपिंग, फास्ट फूड, स्पा, कॉफी आदि को एंजॉय कर सकते है।
सीधी उड़ान…

राजस्थान वासियों के लिए खुशखबरी है। थाई स्माइल एयरवेज ने अब जयपुर से बैंकॉक की चार घंटे की सीधी उड़ान शुरू कर दी है।यही नहीं, भारतीय सैलानी बैंकॉक के भव्य होटल्स में अपने बजट के अनुसार स्टे कर सकते है। 
इनमें सेनटारा वाटरेज पैवेलियन होटल अपनी भव्यता और आरामदायक एमेनिटीज से आनंद की अनुभूति देता है। इस होटल के आसपास कई शॉपिंग डेस्टिनेशन हैं जहां आप दिन-रात कभी भी शॉपिंग का आनंद ले सकते है।
डायनोसोर प्लेनेट

अगर आप फैमिली वैकेशन पर जा रहे हैं तो आप वहां के डायनोसोर प्लेनेट का भ्रमण कर सकते हैं। यह प्लेनेट सभी प्रजातियों के डायनोसोर के इतिहास को बड़े रोचक तरीके से प्रस्तुत करता है। इस प्लेनेट में अलग-अलग तरह के डायनोसोर की रेप्लिका सैलानियों को बरबस ही रोमांचित कर देती हैं और उनमें इनका इतिहास जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है। इकामई शॉपिंग मॉल में बने स्नो हाउस में आपको आर्टिफिशियल आइस पर फन का चांस मिलता है। 
क्राबी अट्रैक्टिव वेन्यू

साउथ थाइलैंड का एक आकर्षक भ्रमण स्थल है क्राबी। यहां कई रमणीक आइलैंड हैं। इनमें प्रा नाग, केव बीच, पोडा आइलैंड, कोह टूप, फी फी आईलैंड अपनी अद्भुत खूबसूरती से सैलानियों को रोचक एक्सपीरियंस देते हैं।
 -संकल्प चौधरी

Home / world / जानिये आखिर क्यों इंडियंस के लिए बेस्ट है थाईलैंड ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो