scriptISIS Moscow Attack : मॉस्को हमले के आरोपी आतंकियों का हुआ था ब्रेनवॉश! कोई हेयर स्टाइलिस्ट तो कोई चीन में करना चाहता था पढ़ाई | ISIS terrorists who attacked the Moscow concert were brainwashed | Patrika News
विदेश

ISIS Moscow Attack : मॉस्को हमले के आरोपी आतंकियों का हुआ था ब्रेनवॉश! कोई हेयर स्टाइलिस्ट तो कोई चीन में करना चाहता था पढ़ाई

ISIS Moscow Attack: मॉस्को में ISIS के अटैक के बाद अब रूसी जांच एजेंसियां इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं। जांच में ये पता चला है कि जिन आतंकियों को अभी हिरासत में लिया गया है उनमें से कई का ब्रेनवॉश किया गया है। ये तथ्य हिरासत में लिए गए आरोपियों के पूर्व एम्प्लॉयर के बयान के आधार पर सामने आया है।

नई दिल्लीMar 28, 2024 / 11:41 am

Jyoti Sharma

ISIS Moscow Attack

ISIS terrorists who attacked the Moscow concert were brainwashed

ISIS Moscow Attack: मॉस्को में ISIS के आतंकी हमले के बाद अब रूसी जांच एजेंसियां इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों ने दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है जिसमें से चार तो सीधे ISIS के सम्पर्क में थे। इन्हीं में से एक आतंकी के बारे में उसके पूर्व मालिक ने खुलासा हुआ है कि वो जब उनके यहां काम करता था, तब तो उसकी मानसिकता ऐसी बिल्कुल नहीं थी। वो बहुत अच्छा और मिलनसार लड़का था। हो ना हो…इसका ब्रेनवॉश किया गया है क्योंकि उसकी उम्र भी बेहद कम है ऐसे में कोई भी उसकी मानसिकता तो बदल सकता था।

हेयरड्रेसर के तौर पर करता था काम

अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र द गार्जिएन की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी पुलिस की हिरासत में रह रहे मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल आतंकी हमले (ISIS Moscow Attack) के संदिग्ध मुहम्मदसोबिर फ़ैज़ोव के पूर्व नियोक्ता (Employer) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब फ़ैज़ोव उनके यहां काम करता था। तब उन्होंने उसके बारे में ऐसा कुछ नहीं देखा था। उसका उम्र अभी 19 साल है। वो मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए ISIS के हमले के आरोपियों में सबसे कम उम्र का है। वो मॉस्को के बाहर एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम करता था। इस दुकान की मालिक यामिना सफीयेवा ने बताया कि मासूम सा दिखने वाला ये लड़का अपने काम को लेकर बहुत होनहार था और कड़ी मेहनत करने वाला था। वो एक बहुत अच्छा हेयर ड्रेसर था।

चीन में पढ़ाई करना चाहता था संदिग्ध आरोपी

सफीयेवा के अलावा आतंकी फ़ैज़ोव के साथ पहले काम करने वाले सहयोगियों ने भी कहा कि उन्हें उस लड़के के साथ ऐसा कोई संकेत मिला ही नहीं जिससे ये कहा जा सके कि ये आदमी आपराधिक प्रवृत्ति का है।

किया गया है ब्रेनवॉश

मॉस्को में हुए ISIS के हमले के (ISIS Moscow Attack) संदिग्ध आतंकी फैज़ोव की मां साईराम ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि उन्हें तो अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके बेटे पर इस तरह का जघन्य अपराध करने का आरोप लगा है। वो ऐसा पहले बिल्कुल भी नहीं था, जरूर उसका ब्रेनवॉश किया गया है क्योंकि वो तो आगे की उच्च शिक्षा के लिए चीन में जाने का सपना देख रहा था।

अब तक 11 संदिग्धों को लिया गया है हिरासत में

गौरतलब है कि हमले के बाद बीते शनिवार को कई टेलीग्राम चैनल्स ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए फ़ैज़ोव से पूछताछ का एक वीडियो प्रसारित किया था। जिसमें वो गंभीर घायल दिख रहा है। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा यानी FSB ने ये ऐलान किया था कि उसने 11 संदिग्धों को हिरासत मे लिया है जिनमें से 4 तो सीधे ISIS से जुड़े हुए हैं।

एक और संदिग्ध की हिरासत को मंजूरी

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीते मंगलवार को मॉस्को की एक जिला अदालत ने मॉस्को हमले में (ISIS Moscow Attack) शामिल होने के संदिग्धों में एक और शख्स कि हिरासत की मंजूरी दे दी है।

Home / world / ISIS Moscow Attack : मॉस्को हमले के आरोपी आतंकियों का हुआ था ब्रेनवॉश! कोई हेयर स्टाइलिस्ट तो कोई चीन में करना चाहता था पढ़ाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो