scriptPapua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में कहर, 2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दबे | Papua New Guinea Landslide: More than 2000 people buried alive | Patrika News
विदेश

Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में कहर, 2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दबे

पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड की वजह से तबाही मच गई है। इस वजह से 2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दबे हुए हैं।

नई दिल्लीMay 28, 2024 / 11:23 am

Tanay Mishra

Landslide in Papua New Guinea

Landslide in Papua New Guinea

पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में शुक्रवार, 24 मई को जल्द सुबह करीब 3 बजे एंगा (Enga) प्रांत के काओकलाम (Kaokalam) गांव में अचानक से लैंडस्लाइड हो गया। किसी ने इस घटना की उम्मीद भी नहीं की होगी। उस समय सभी लोग सो रहे थे और अचानक से लैंडस्लाइड ने आकर कहर बरपा दिया। इस लैंडस्लाइड की वजह से कुछ लोग तो उठ गए और कई लोगो को उठने का मौका ही नहीं मिला। लैंडस्लाइड की वजह से करीब 150 घर तबाह हो गए पूरा गांव ही मलबे के नीचे दब गया।

2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दबे

पापुआ न्यू गिनी में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड की वजह से 2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दबे हुए हैं। इनमें से कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।


बचाव कार्य जारी

काओकलाम गांव में लैंडस्लाइड की वजह से ज़्यादातर लोग अभी भी फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने कि कोशिश जारी है। हालांकि अब तक बचाव कार्य में ज़्यादा कामयाबी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें

Earthquake: टोंगा में आया जोर का भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 6.6 तीव्रता

Hindi News/ world / Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में कहर, 2 हज़ार से ज़्यादा लोग मलबे के नीचे ज़िंदा दबे

ट्रेंडिंग वीडियो