15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: टोंगा में आया जोर का भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 6.6 तीव्रता

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। आज टोंगा में जोर का भूकंप आया।

2 min read
Google source verification
earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं और इनमें किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर हर दिन कई भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। आज, सोमवार, 27 मई को टोंगा (Tonga) में जोर का भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 रही। यह भूकंप यह भूकंप टोंगा के फेंगाले’ओंगा (Fangale’ounga) से 70 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार टोंगा में भूकंप तड़के 2 बजकर 17 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी टोंगा में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की। टोंगा में अक्सर ही भूकंप आते रहते हैं।

कितनी रही टोंगा में आए भूकंप की गहराई?

टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 112.2 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ ज़्यादा नुकसान

टोंगा में आज आए इस भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को तेज़ झटका महसूस हुआ। इस वजह से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल भागे। हालांकि इस भूकंप से ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ और कुछ घरों/इमारतों में सिर्फ मामूली नुकसान ही हुआ।

भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उज़्बेकिस्तान, दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा