scriptAfghanistan में अब नहीं कर पाएगा कोई “पार्टी”, इस शब्द का इस्तेमाल भी अपराध, नया तालिबानी आदेश | The Taliban now also ban the word "party". | Patrika News
विदेश

Afghanistan में अब नहीं कर पाएगा कोई “पार्टी”, इस शब्द का इस्तेमाल भी अपराध, नया तालिबानी आदेश

World News In Hindi : यह सुनने में बड़ा ही अजीब लगता है कि शब्द “पार्टी ( Party)” पर भी किसी को कोई ऐतराज हो सकता है? लेकिन हां, ऐसा हुआ है। अफ़ग़ानिस्तान ( Afghanistan) में राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध के बाद “पार्टी” शब्द का इस्तेमाल करना भी अपराध करार दे दिया गया है।

नई दिल्लीApr 03, 2024 / 01:21 pm

M I Zahir

Afghanistan_and_Taliban.jpg
International News In Hindi : अफ़ग़ानिस्तान ( Afghanistan) के न्याय मंत्री ( Minister for Justice) अब्दुल हकीम शरई ( Abdul Hakim Shari) ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस ( Press Conference) में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में पार्टी” शब्द का इस्तेमाल जुर्म करार दे दिया गया है। उनका कहना है कि पिछले साल न्याय मंत्रालय के तहत इस शब्द को अवैध घोषित कर दिया गया था। इस प्रणाली में पार्टियों के लिए कोई जगह नहीं है।
पार्टियों का इस प्रणाली में कोई स्थान नहीं

न्याय मंत्री अब्दुल हकीम शरई ने कहा कि तालिबान कानून के तहत अफगानिस्तान में राजनीतिक दलों पर और पार्टी शब्द का इस्तेमाल करना भी अपराध है। अब्दुल हकीम शरई ने कहा कि इस शब्द को पिछले साल न्याय मंत्रालय ( Ministry of Justice) के तहत अवैध घोषित किया गया था, पार्टियों का इस प्रणाली में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। अब अफगानिस्तान में किसी राजनीतिक दल या हिज्ब का नाम लेना अपराध है।

Home / world / Afghanistan में अब नहीं कर पाएगा कोई “पार्टी”, इस शब्द का इस्तेमाल भी अपराध, नया तालिबानी आदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो