scriptफिज़ी में 14 मिनट में भूकंप के दो झटके | Two earthquakes shake Fiji within 14 minutes | Patrika News
विदेश

फिज़ी में 14 मिनट में भूकंप के दो झटके

Fiji Earthquakes: फिज़ी में आज 14 मिनट के भीतर ही भूकंप के दो झटके आ गए।

Mar 02, 2024 / 12:54 pm

Tanay Mishra

earthquake_logo_.jpg

Earthquake in Chile

दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। हर दिन अलग-अलग जगहों पर भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। पर कई बार तो एक ही जगह एक ही दिन में एक से ज़्यादा भूकंप भी आते हैं। आज, शनिवार, 2 मार्च को फिज़ी (Fiji), जो दक्षिण प्रशान्त महासागर (South Pacific Ocean) के मेलानेशिया (Melanesia) में एक द्वीप देश है, में 14 मिनट में दो भूकंप आए। पहले भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 रही और भारतीय समयानुसार यह जल्द सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर आया। दूसरा भूकंप जो एक आफ्टरशॉक रहा, की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही और भारतीय समयानुसार यह जल्द सुबह 6 बजकर 09 मिनट पर आया।


कितनी रही भूकंपों की गहराई?

फिज़ी में आज आए पहले भूकंप की गहराई 536.6 किलोमीटर और दूसरे भूकंप की गहराई 536.9 किलोमीटर रही।

https://twitter.com/WorldEQLocator/status/1763727152623788079?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/WorldEQLocator/status/1763738499327619136?ref_src=twsrc%5Etfw


नहीं हुआ नुकसान

फिज़ी में आज आए भूकंपों से नुकसान नहीं हुआ है।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें

Elon Musk ने ठोका OpenAI और सीईओ Sam Altman पर मुकदमा



Hindi News/ world / फिज़ी में 14 मिनट में भूकंप के दो झटके

ट्रेंडिंग वीडियो