विदेश

सबसे सुंदर लड़कियों का देश है यूक्रेन, जानिए इस देश के बारे में 7 खास बातें

रूस के साथ तनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से यूक्रेन दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। रूस और यूक्रेन के बीच कभी भी जंग छिड़ सकती है, लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसी चीजें हैं जो यूक्रेन को दुनिया के नक्शे में कुछ खास बनाती हैं।

नई दिल्लीFeb 18, 2022 / 02:04 pm

धीरज शर्मा

Amazing Facts About Ukraine know What is 7 Important Things In the Country

पिछले कुछ महीनों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग का माहौल बना हुआ है। यही वजह है कि ये दोनों ही देश दुनियाभर में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि किसी भी वक्त इन दोनों देशों के बीच जंग छिड़ सकती है। रूस के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन यूक्रेन जैसे देश के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। तनाव के इस माहौल में हम आपको बताने जा रहे हैं यूक्रेन से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां, जिनके बारे में शायद ही आपको जानते हों।
यूक्रेन यूरोप के खूबसूरत देशों में शुमार देश है। रूस के साथ चल रहे तनाव की वजह से इन दिनों यूक्रेन का नाम बार-बार सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि इसके अलावा भी यूक्रेन की कुछ खासियतें हैं, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। जानते हैं ऐसे ही 7 खास बातें जो यूक्रेन को सुर्खियों में रखती हैं।

यह भी पढ़ें – झूठ बोल रहा रूस, यूक्रेन पर आक्रमण अब कभी भी हो सकता है: व्हाइट हाउस


1. खेती के मामले में दुनिया का तीसरा बड़ा देश
सोवियत संघ से 1990 में यूक्रेन अलग हुआ था। इसके साथ ही यूक्रेन की एक अलग देश के रूप में पहचान बनी। खास बात यह है कि क्षेत्रफल के लिहाज से यूक्रेन यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इस देश में बड़ी संख्या में लोग खेती करते हैं। यही कमाई का सबसे बड़ा जरिया भी है।

खेती के मामले में यूक्रेन दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। यहां ग्रामीण इलाके में करीब 30 फीसदी जनसंख्या रहती है।

2. आर्मी में जरूरी है भर्ती
रूस से अलग होने के बाद यूक्रेन के पास 7 लाख 80 हजार सैन्य बल था। दरअसल यूक्रेन में सेना में भर्ती अनिवार्य है। यही वजह है कि यूरोप में सबसे ज्यादा सैन्यबल रखने वाला देश यूक्रेन है।

3. खूबसूरत लड़कियों वाला देश
यूक्रेन देश जितना खूबसूरत है वहां की लड़कियां भी उतनी ही सुंदर हैं। दरअसल यूक्रेन को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों वाला देश माना जाता है। इस देश में डेटिंग आम बात है और लड़कियों को अपनी पसंद से जीवन जीने की आजादी भी है।

4. सबसे ज्यादा तादाद ईसाइयों की
यूरोप के बड़े देश में शुमार यूक्रेन में सबसे ज्यादा आबादी ईसाइयों की है। क्रिश्चियन यहां बहुसंख्यक हैं। जबकि इसके बाद दूसरे नंबर मुस्लिम आबादी आती है।

5. सबसे बड़ा हवाई जहाज भी यूक्रेन में
यूक्रेन हवाई जहज बनाने के लिए भी प्रसिद्ध है। दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज भी इसी देश में बना है। इस देश की राजधानी कीव है।


6. सबसे गहराई वाली मेट्रो
यूक्रेन की राजधानी कीव में एक और रोचक चीज है। यहां स्वितोशिंको ब्रोवार्स्का ट्रेन लाइन दुनिया की सबसे गहराई में बनी मेट्रो लाइन है। दरअसल यह जमीन से 105.5 मीटर नीचे चलती है। इसके ज्यादातर स्टेशन भी इतने ही नीचे बने हुए हैं।

7. वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल हैं 7 जगहें
यूक्रेन की ऐतिहासिक धरोहरों का देश भी कहा जाता है। 7 ऐसी जगहें हैं जो वर्ल्ड हैरिटेज साइट लिस्ट में शामिल हैं। इसमें सबसे प्रमुख है कीव का संत सोफिया कैथेड्रल और लवीव का ऐतिहासिक सेंटर।

यह भी पढ़ें – सवा लाख रूसी सैनिकों ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेरा, कभी भी कर सकते हैं हमला

Home / world / सबसे सुंदर लड़कियों का देश है यूक्रेन, जानिए इस देश के बारे में 7 खास बातें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.