scriptआज शुक्रवार को बना सर्वार्थसिद्धि योग, जो भी करेंगे, उसी में सफलता मिलेगी | Aaj ka rashifal in hindi daily horoscope | Patrika News
पूजा

आज शुक्रवार को बना सर्वार्थसिद्धि योग, जो भी करेंगे, उसी में सफलता मिलेगी

पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें।

Dec 22, 2017 / 09:40 am

सुनील शर्मा

aaj ka rashifal in hindi

aaj ka rashifal

सूर्योदय से सायं ७.११ तक सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग और दोष समूह नाशक रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग है। श्रवण नक्षत्र सायं ७.११ तक, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र है। दोनों ही ‘चर व ऊध्र्वमुख’ संज्ञक नक्षत्र है।
मेष
आज का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।
वृषभ
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव। आपके अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

मिथुन
किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें। जैसे हैं वैसे रहने में ही आपका फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं। सफलता मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।
कर्क
किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपसे द्वेष रखते हैं, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव।
सिंह
कार्य के प्रति आपकी रुचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या
किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है। समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।
तुला
मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हो, तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें।
वृश्चिक
विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबूझ से काम लें। नौकरी की तलाश में यात्रा हो सकती है।

धनु
पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।
मकर
उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में आपका निर्णय सही रहेगा।
कुम्भ
व्यवहार में नम्र बनें। धन लाभ संभव। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

मीन
भाग्य के भरोसे न बैठें कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।

Home / Astrology and Spirituality / Worship / आज शुक्रवार को बना सर्वार्थसिद्धि योग, जो भी करेंगे, उसी में सफलता मिलेगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो