scriptदीवाली से पहले मेन गेट के पास रखें ये 6 चीजें, साल भर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा | measures for gaining wealth on diwali | Patrika News
पूजा

दीवाली से पहले मेन गेट के पास रखें ये 6 चीजें, साल भर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक आपके घर-आंगन और दुकान के मुख्य द्वार पर इन 6 वस्तुओं लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। परिवार में सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत आती है…

Oct 28, 2016 / 10:00 am

भूप सिंह

Lakshmi

Lakshmi

भारत में दिवाली का त्यौहार सबसे बड़ा पर्व माना गया है। जो लोग इस पर्व के शास्त्रीय महत्व को समझते हैं वो उसका पालन भी करते हैं। वास्तु में घर-दुकान के मेन गेट का विशेष महत्व होता है। इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए मेन गेट की साफ-सफाई से लेकर दरवाजे को सजाने का खास ध्यान रखा जाता है। वास्तु के अनुसार, घर-दुकान के मेन गेट के पास ये 6 चीजें रेखने से देवी लक्ष्की विशेष कृपा होती है और घर-परिवार को पैसों से लेकर अच्छी सेहत तक सब कुछ मिलता हैं।

तो जानें इन 6 चीजों वे बहुत प्रसन्न होती मां लक्ष्मी…


मेन गेट पर फूलों से भरा बर्तन रखें
-धनतेरस या दीवाली पर घर या दुकान के मेन गेट के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डाल दें। पानी और फूल से भरे इस बर्तन को गेट के पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से घर के मुखिया को कई फायदे होंगे।



मेन गेट पर बने हो लक्ष्मीजी के पदचिह्न 
-धनतेरस या दीवाली पर घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी के पैर का चिन्ह लगाना बेहद शुभ होता है। ध्यान रखें कि पैर की दिशा अंदर की तरफ ही रहे यानि जैसे मां लक्ष्मी घर में प्रवेश कर रही हों। इससे घर में धन की कमी नहीं होती।



तोरण सजाने से आती है पॉजीटिव एनर्जी
-दीवाली से पहले घर के दरवाजे पर सुंदर तोरण बांधना चाहिए। बाजार में मिलने वाले तोरण की जगह अगर तोरण आम की पत्ती, पीपल या अशोक के पत्तों से खुद घर पर बनाया गया है तो और भी अच्छा होगा। इन सभी चीजों से बने तोरण से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती।


मेन गेट पर लगाए कमल पर बैठी मां लक्ष्मी की तस्वीर
-दीवाली पर घर या दुकान के मेन गेट के ऊपर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें मां कमल के फूल पर विराजित हों। ऐसा करने से घर-परिवार को कई शुभ फल मिलते हैं।


मेन गेट पर बनाएं स्वास्तिक
-घर या दुकान के दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ फलदायक माना जाता है। वास्तु के अनुसार, इससे घर में बीमारी नहीं आती। यदि आप चांदी का स्वास्तिक नहीं बनवा सकते तो लाल कुमकुम से भी स्वास्तिक बना सकते हैं। दोनों का प्रभाव बराबर होता है। चांदी का बना स्वास्तिक ज्यादा समय तक टिकाऊ होता है जबकि कुमकुम के स्वास्तिक को आपको कुछ समय बाद फिर से सुधारना होगा।


मेन गेट पर लिखना चाहिए शुभ-लाभ
-घर या दुकान के मेन गेट पर ओम का चिन्ह बनाएं या शुभ-लाभ लिखें। आपने कई जगह दुकान या माकानों में बना देखा भी होगा। ध्यान रखें ये चिन्ह दरवाजे के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही बनाएं। ऐसा करने से घर में कोई बीमारी ज्यादा समय तक नहीं रहती है।

Home / Astrology and Spirituality / Worship / दीवाली से पहले मेन गेट के पास रखें ये 6 चीजें, साल भर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो