30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए किस WWE सुपरस्टार ने जीते हैं सबसे ज्यादा चैंपियनशिप टाइटल

इस आर्टिकल में जानिए कि किस WWE सुपरस्टार ने सबसे ज्यादा टाइटल जीते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 11 Jul 2022, 4:11 PM IST

triple_h.jpg

Triple H

WWE News: दोस्तों डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) यानी कि वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट यह दशकों से अपने दर्शकों का मनोरंजन करते आ रही है और अभी भी इसके कई शोज हर हफ्ते टीवी पर प्रसारित किए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस कंपनी में सबसे ज्यादा चैंपियनशिप टाइटल किस खिलाड़ी ने जीते हैं? वैसे तो डब्ल्यूडब्ल्यूई में चैंपियनशिप के अलावा अन्य टाइटल भी होते हैं जैसे इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, यूएस चैंपियनशिप, क्रूजरवेट चैंपियनशिप, टैग टीम चैंपियनशिप, वुमन चैंपियनशिप इत्यादि। इस आर्टिकल में हम आपको तीन ऐसे WWE सुपरस्टार के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा चैंपियनशिप टाइटल जीते हैं

3) Triple H

डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर और पूर्व चेयरमैन ट्रिपल एच सबसे ज्यादा चैंपियनशिप जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद है। उन्होंने कुल 14 बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप टाइटल जीते हैं जिसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप 9 बार और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप 5 बार शामिल है।

यह भी पढ़ें : 3 भारतीय खिलाड़ी जो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अकेले दम पर मैच पलट कर जीत दिला सकते हैं

2) John Cena

डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर जॉन सीना इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने कुल 16 डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप टाइटल जीते हैं। और वह दूसरे नंबर पर मौजूद है उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप 13 बार और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप 3 बार जीती है।

1) Ric Flair

डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व दिग्गज रेसलर रिक फ्लेयर इस मामले में सबसे पहले नंबर पर मौजूद है। रिक फ्लेयर ने सबसे ज्यादा बार 16 बार डब्ल्यूडब्ल्यूई टाइटल जीते है। जिसमें NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप 8 बार, WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप 6 बार और WWE चैंपियनशिप 2 बार शामिल है।

यह भी पढ़ें : IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 12 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत, करीब एक साल बाद विराट, बुमराह, रोहित दिख सकते हैं एक साथ खेलते हुए