scriptप्रेम करते हों तो तुरंत करें प्रपोज, मिलेगा पॉजीटिव रिस्पांस | meen rashifal 2017, Secrets Of The Pisces | Patrika News
भोपाल

प्रेम करते हों तो तुरंत करें प्रपोज, मिलेगा पॉजीटिव रिस्पांस

नए साल में बदल रही है गृहों की चाल। इसका असर हर एक राशि पर पड़ने वाला है। कैसा रहेगा आपका नया साल किसके घर आएगी नई कार, mp.patrika.com पर जानिए एक क्लिक पर अपनी राशि का फल। 

भोपालJan 02, 2017 / 12:10 pm

Manish Gite

meen rashifal 2017

meen rashifal 2017


मीन राशि वाले यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो पुरानी नौकरी में फिलहाल बनें रहिए। धीरे-धीरे तलाश करते रहिए साल के मध्य में नई नौकरी के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही यह साल आपके लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है। नौकरी में प्रमोशन इस साल संभव है। दफ्तर में अपने सहयोगियों के साथ तालमेल बनाएंगे तो फायदे में रहेंगे। कार्य स्थल पर किसी भी विवाद से बचें। उच्च अधिकारियों की तरफ से मान-सम्मान, पुरस्कार मिलने के योग हैं। मीन राशि के व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। शेयर बाजार में दीर्घकालीन निवेश कर सकते हैं। सट्टे से दूर रहें।

mp.patrika.com पर जानिए पर जानिए 2017 में कैसा रहेगा मीन राशि का भविष्यफल।

दीर्घकालीन निवेश ही ठीक
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा। 2017 में मीन राशि के भविष्यफल के मुताबिक़ साल के मध्य से आर्थिक लाभ होने की संभावना दिख रही है जिससे आपकी धन संबंधी चिंताओं का सहज निवारण हो जायेगा। व्यापारी बंधुओं को किसी मित्र या पारिवारिक व्यक्ति से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप सावधानी के साथ पैसा लगाकर धन लाभ बढ़ा सकते हैं। जोख़िम भरे कार्यों में धन निवेश करने व किसी को पैसे उधार देने से बचें। दीर्घकालीन निवेश के लिए उत्तम समय चल रहा है। साल का अंतिम चरण आपके लिए ज्यादा लाभदायक सिद्ध होगा। निवेश या बचत करने की योजनाओं को आप साकार रूप दे सकेंगे।


विद्यार्थियों को मिलेगा मन पसंद कॉलेज
विद्यार्थियों के लिए नया साल काफी अच्छा है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं। यदि तीन माह के भीतर रिजल्ट आने वाला है तो रिजल्ट अच्छा ही आएगा। शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए मन पसंद कालेज में एडमिशन हो जाएगा। पढ़ाई के लिए विदेश जाने के इच्छुक विद्यार्थी अपना प्रयास तेज कर दें। इसके साथ ही कड़ा परिश्रम भी करना पड़ेगा।


पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा
परिवार के लोगों से व्यर्थ की बहस न करें। सभी की भावनाओं का सम्मान करें। घर में कोई धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम होने से माहौल अच्छा हो जाएगा। अपने पार्टनर को कीमती उपहार देकर आप वैवाहिक जीवन में खुशियां घोल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ पर्यटन का योग है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा हो सकती है। वहीं माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें।


यदि प्रेम है तो प्रपोज तुरंत करें
प्यार का इज़हार करने वाले नए साल में खुश रहेंगे। इनके लिए समय अच्छा है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पुराने प्रेमी कुछ असहज रह सकते हैं। धैर्य न खोएं और अपने व्यवहार में कटुता न आने दें। बोलचाल पर विशेष ध्यान रखें और अपने पार्टनर के साथ मधुर भाषा का प्रयोग करें।


घूमने-फिरने जाएंगे तो मन प्रसन्न हो जाएगा
यह साल मीन राशि वालों के घूमने-फिरने के लिए अच्छा है। मधुमेह और मोटापे की समस्या से पीड़ित लोगों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठान, भगवान की पूजा और योगाभ्यास करने से आपका मन शांत रहेगा।


मीन राशि वाले करें यह उपाय
1. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ फायदेमंद रहेगा।
2. गुरुवार के दिन गरीब बच्चों को पीली मिठाई बांटे।
3. सूरज को नियमित जल चढ़ाएं।
4. मस्तिष्क पर पीले चंदन का तिलक लगाएं।
5. नहाने वाले पानी में हल्दी डालकर नहाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो