scriptअथिया को जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं सूरज  | Athiya Shetty is 'an Important Part' of Sooraj Pancholi's Life | Patrika News
बॉलीवुड

अथिया को जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं सूरज 

बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली का कहना है कि अथिया शेट्टी उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया कल 24 साल की हो गईं…

Nov 06, 2016 / 09:52 pm

भूप सिंह

Sooraj Pancholi and Athiya Shetty

Sooraj Pancholi and Athiya Shetty

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली का कहना है कि अथिया शेट्टी उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया कल 24 साल की हो गईं। उनके जन्मदिन पर सूरज ने ट्विटर पर उन्हें बधाई दी। सूरज ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो। मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अथिया को बहुत-बहुत प्यार।

गौरतलब है कि सूरज और अथिया ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म ‘हीरो’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1983 में प्रदर्शित सुभाष घई की फिल्म हीरो की रीमेक है। अथिया जल्द ही अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मुबारका’ में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डीक्रूज के साथ दिखाई देंगी।

Home / Entertainment / Bollywood / अथिया को जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं सूरज 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो