scriptHappy b’day Dhoni : पहले जैसे नहीं रहे धोनी | Happy b'day Dhoni: Dhoni is not the same as earlier | Patrika News
Uncategorized

Happy b’day Dhoni : पहले जैसे नहीं रहे धोनी

माही के पुराने दोस्त और टीममेट रॉबिन कुमार बताते है कि धोनी अब पहले जैसे नहीं रहे पूरी तरह बदल चुके हैं 

MS Dhoni

MS Dhoni

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान के रूप में गिने जाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपनी जिंदगी के 34 हसीन साल पूरे कर लिए हैं। 7 जुलाई 1981 में जन्में माही ने टीम इंडिया को कई बड़ी उपलब्धियां दिलवाई हैं।
ms dhoni

कैप्टन कूल के जीवन के बारे में जानने के लिए एक टीवी चैनल ने उनके पुराने दोस्त और टीममेट रॉबिन कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि धोनी अब पूरी तरह बदल चुके हैं।

धोनी के बिहेवियर के बारे में बताते हुए रॉबिन कहते हैं कि अब धोनी बहुत विनम्र हो गए है पहले वे ऐसे नहीं थे। पुराने समय के बारे में बात करते हुए रॉबिन ने बताया कि पहले जब भी स्पिनर आता था तो उनकी टीम का दूसरा बैट्समैन बल्लेबाजी के लिए ये सोच कर तैयार हो जाता था कि अब धोनी आउट हो जाएगा। धोनी ने इसमें बदलाव किया और अब वे किसी भी गेंदबाज का सामना कर लेते हैं।
ms dhoni

चार साल तक महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट खेलने वाले रणजी खिलाड़ी रॉबिन बताते हैं कि धोनी की बैटिंग शुरुआत से ही मजबूत थी। धोनी के बल्लेबाजी की टाइमिंग और उनका टेंपरामेंट शुरुआती दिनों से ही लाजवाब रहा है। इसी खूबी के कारण धोनी आज भारत के एक बेहतरीन क्रिकेटर और कामयाब कप्तान बने हैं।
ms dhoni

रॉबिन बताते हैं कि धोनी का नेचर ही ऐसा है की वो किसी की बात सुनने से पहले ही डिसीजन ले लेता है। उन्हें नहीं लगता कि इंडियन क्रिकेट में ऐसा पहले किसी ने किया होगा। उन्होंने बताया कि एक बार उनकी टीम इंटर रेल टुर्नामेंट खेलने के लिए नागपुर गई थी तब धोनी ने हाजीपुर रेलवे के खिलाफ मात्र 52 गेंदों पर 162 रन बनाए थे।

Home / Uncategorized / Happy b’day Dhoni : पहले जैसे नहीं रहे धोनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो