scriptएलियन खोजने के लिए 6 अरब खर्च कर रहा है ये शख्स | A Russian billionaire is Spending 100 million dollar to search Aliens | Patrika News
दुनिया अजब गजब

एलियन खोजने के लिए 6 अरब खर्च कर रहा है ये शख्स

दूसरी दुनिया के लोगों को खोजने के इस प्रोजेक्ट पर रूसी कारोबारी लगा रहा है पैसा

Jul 21, 2015 / 11:03 am

Anil Kumar

Alien Search Photo

Alien Search Photo

लंदन। ब्रिटेन के कॉस्मोलॉजिस्ट स्टीफन हॉकिंग ने ब्रह्मांड में दूसरी दुनिया के लोगों यानि एलियन्स को खोजने के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट जारी किया है। यह प्रोजेक्ट 10 साल तक चलने वाला है जिसमें 10 करोड़ डॉलर खर्च किए जाएंगे।




यह भी पढ़ें
अब समुद्र में बसेंगे शहर!


रूसी कारोबारी का समर्थन
एलियन खोजने के लिए शुरू हो रहे द ब्रेकथ्रू लिसेन नाम के इस प्रोजेक्ट को सिलिकन वैली के रूसी कारोबारी यूरी मिलनर का समर्थन हासिल है। खबर है कि ब्रह्मांड में इंसानों जैसी समझदारी भरी जिंदगी वाले एलियन्स को खोजने के लिए इंटेसिव साइंटिफिक रिसर्च किया जाएगा।




यह भी पढ़ें
आपके सारे राज खोल सकता है बाड़मेर का ये गधा!


धरती के बाहर की दुनिया खोजना है मकसद
इस प्रॉजेक्ट की शुरूआत लंदन की रॉयल सोसायटी साइंस अकैडमी में की गई है। इस मौके हॉकिंग ने कहा है कि इस असीमित ब्रह्मांड में कहीं न कहीं तो जीवन जरूर होगा। यही समय है जब हम इस प्रश्न का हल धरती के बाहर की दुनिया में खोजें।

Alien Search3

Home / Duniya Ajab Gajab / एलियन खोजने के लिए 6 अरब खर्च कर रहा है ये शख्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो