scriptयहां बन रही है सुपर सिटी, एकसाथ बसेंगे 13 करोड़ लोग! | China to build Largest city in the world | Patrika News
दुनिया अजब गजब

यहां बन रही है सुपर सिटी, एकसाथ बसेंगे 13 करोड़ लोग!

दुनिया की सबसे बड़ी इस सुपर सिटी में बन रही 1100 ईमारतें बुर्ज खलीफा की ऊंचाई के लगभग होंगी

Jul 21, 2015 / 02:40 pm

Anil Kumar

Super City

Super City

बीजिंग। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शमिल चीन अब एक ऎसा शहर बनाने जा रहा है जहां एकसाथ 13 करोड़ लोग बसेंगे। यह आबादी अमरीका के 1/3 आबादी जितनी है। यह शहर चीन की राजधानी बीजिंग के पास में बस रहा है जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत बुर्ज खलीफा जैसी 1100 ईमारतें होंगी।





यह भी पढ़ें
अब समुद्र में बसेंगे शहर


85 हजार वर्ग मील में बसेगा शहर
जिंग-जिन-जि नाम से बन रहे इस शहर का एरिया अमरीका के मध्य-पश्चिम प्रांत कंसास के बराबर है। इसमें बन रही 1100 ईमारतों की ऊंचाई बुर्ज खलीफा (2717 फुट) से थोड़ी छोटी होंगी। इस सुपर सिटी में 13 करोड़ लोग बसाए जाएंगें।




इसलिए बन रही है सिटी
इस शहर को बनाने के पीछे चीन का मकसद बीजिंग मे आबादी कम करना है। इसलिए यह शहर बीजिंग के चारों और ही बसाया जा रहा है। खबर है कि यह शहर स्मार्ट सिटी से कई गुना अधिक अत्याधुनिक होगी, जहां रिसर्च, क्रि एटिविटी, इकोनिॉमिक जोन की भरमार होगी।


Super City Photo4


ऎसे बसाई जाएगी
बीजिंग, तिआजिन, शंघाई और दक्षिण चीन के झेनझेंग प्रांत में काम कर रही कंपनियों को सुपरसिटी में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी दफ्तर, रेल नेटवर्क, दूरसंचार नेटवर्क के दफ्तर होंगे। इस शहर में हाईस्पीड रेल नेटवर्क होगा जो बीजिंग समेत अन्य बड़े शहरों व प्रांतों से सीधे जुड़ेगा।

Super City photo2

Home / Duniya Ajab Gajab / यहां बन रही है सुपर सिटी, एकसाथ बसेंगे 13 करोड़ लोग!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो