scriptसांप के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, इलाज में लगे 96 लाख | Man takes selfie with rattlesnake, gets snakebit 150000 dollar | Patrika News
दुनिया अजब गजब

सांप के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, इलाज में लगे 96 लाख

सेन डियागो के फास्लेर को अंदाजा भी नहीं था कि सांप के साथ सेल्फी लेने का शौक उसें इतना महंगा पड़ सकता है

Jul 26, 2015 / 03:35 pm

Anil Kumar

Selfie with snake

Selfie with snake

लंदन। आजकल परफेक्ट सेल्फी लेने का चलन जोर-शोर से चल रहा है, जिसके चलते कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इसी के चलते सेन डियागो के एक शख्स को यह उस समय शौक कुछ ज्यादा ही महंगा पड़ गया जब वो सेल्फी लेने के चक्कर में न जीने का रहा न मरने का। दरअसल फास्लेर ने एक छोटे पालतू सांप के साथ सेल्फी ली जिसका खामियाजा उसें 150000 डॉलर लगभग 9616267 रूपए इलाज के रूप में चुकाकर भुगतना पड़ा।



यह भी पढ़ें
मछुआरों के जाल में फंसकर आया 100 किलो का अजगर!


काट लिया था सांप ने
जिस समय फास्लेर ने रेटल प्रजाति के पालतू सांप के साथ ली, उसी सांप ने उसे हाथ पर काट लिया। हालांकि उस समय तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन बाद में फास्लेर का शरीर बैंगनी रंग का होने लगा। जिसके बाद उसें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।



शरीर को लकवा मारा
फास्लेर को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि इतने छोटे से सांप के काटने पर उसके साथ बहुत बुरा होने वाला है। शरीर बैंगनी रंग का होने के बाद उसें लकवा मार गया। इतना ही नहीं बल्कि उसका शरीर में वक्रपन आने के साथ-साथ मुंह से जीभ बाहर आने लगी, आंखें बाहर निकलने लगी तथा कंपन्न होने लगा।



यह भी पढ़ें
एलियन खोजने के लिए 6 अरब खर्च कर रहा है ये शख्स

लाखों रूपए लगे इलाज में
सेल्फी लेने के चक्कर में सांप के काटने के शिकार हुए फास्लेर अपना इलाज कराने में अब तक 150000 डॉलर लगभग 9616267 रूपए खर्च कर चुके हैं।



सांप से की तौबा
सांप के साथ शौक-शौक में एक सेल्फी के चक्कर में फस्लेर को इतनी बड़ी राशि चुकानी पड़ी। इसके अलावा शारीरिक कष्ट भी भोगना पड़ा। हालांकि इस घटना के बाद उन्होंने अपने इस छोटे से पालतू सांप से तौबा करते हुए उसें जंगल में छोड़ दिया।

Home / Duniya Ajab Gajab / सांप के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, इलाज में लगे 96 लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो