scriptBHOPAL के आसमान में दिखा था UFO! ऐसे होते हैं दूसरी दुनिया के लोग | INDIA: UFO spotted in bhopal! | Patrika News
भोपाल

BHOPAL के आसमान में दिखा था UFO! ऐसे होते हैं दूसरी दुनिया के लोग

विश्व में कहीं न कहीं यूएफओ (UFO) देखे जाने की घटनाएं अक्सर सुनाई देती है। लखनऊ के बाद  MP के भोपाल में UFO दिखने की बात रहस्य बनी हुई है।

भोपालJan 18, 2017 / 03:46 pm

Manish Gite

UFO spotted in bhopal

UFO spotted in bhopal


भोपाल। विश्व में कहीं न कहीं यूएफओ (UFO) देखे जाने की घटनाएं अक्सर सुनाई देती है। लखनऊ के बाद MP के भोपाल में भी 23 मार्च को UFO दिखने की बात रहस्य बनी हुई है।

भोपाल की एक छात्रा ने आसमान में कोई चमकीली चीज़ देखने का दावा किया था। इसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया कि आसमान में दिखने वाली वस्तु UFO थी। जबकि कई लोग इसे बेतुका बताते रहे।

MP के आसमान पर आसमान में चमकती हुई कोई वस्तु देखने वाली छात्रा कलियासोत डैम के पास रहती है। बुधवार रात को उसने यह नजारा कैमरे में कैद कर लिया। लेकिन, हैरानी की बात यह रही कि वह चमकती हुई चीज़ थोड़ी देर बाद ही गायब हो गई। छात्रा ने यह फोटो नासा को मेल कर दिए हैं। नासा वाले इन फोटो का अध्ययन कर रहे हैं कि यह UFO है या कोई भ्रम।इधर भोपाल स्थित राजाभोज एयरपोर्ट के एक अधिकारी का कहना है कि एयरपोर्ट के राडार पर ऐसी कोई भी वस्तु या पिंड नजर नहीं आई है।


ऐसे होते हैं दूसरी दुनिया के लोग और उनके यान





ब्रहस्पति ग्रह भी हो सकता है- सातनकर
विज्ञान प्रसार के राष्ट्रीय रिसोर्स पर्सन मुकेश सातनकर ने पत्रिका.कॉम को बताया कि इस समय ब्रहस्पति ग्रह शाम के बाद पूर्वी आकाश पर तेज चमकता हुआ दिखाई देता है। हो सकता है वह ब्रहस्पति ही हो। या किसी वायुयान की हैडलाइट भी हो सकती है, जो एक दिशा में काफी देर तक एक ही दिशा में आने पर स्थिर और तेज चमकीला नजर आता है। इसके अलावा वायुयान के टर्न लेने पर उसकी चमक एकदम से क्षीण और कुछ समय बाद गायब हो जाती है। UFO होने की बात के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं कह सकते हैं।

अक्सर होती है बहस
वैज्ञानिकों के बीच हमेशा से ही पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर जीवन होने की बात पर बहस चलती रहती है। अमेरिका में तो UFO दिखने की घटना कई बार सुनी है। लेकिन भारत में उड़न तश्तरी दिखने की घटना आम नहीं है।

भोपाल में पहले भी आई ऐसी घटना
9 जुलाई 2014 को भोपाल के दो छात्रों ने उड़नतश्तरी देखने का दावा किया था। छोला रोड निवासी 12वीं के छात्र भूपेन्द्र लखेरा ने बताया कि 11 जुलाई की रात ढाई बजे उसे लघुशंका के लिए उठे, लेकिन अंधेरे से डर के कारण उसने अपने दोस्त महेश प्रजापति को भी साथ में ले लिया। जब वे खुले आसमान तले गए ऊपर उड़नतश्तरी के आकार का एक प्रकाशपुंज हिलता-डुलता देख हैरान हो गए थे। उन्होंने 23 सेकंड का वीडियो भी बनाया था।


INDIA में पहले भी दिखी है ऐसी रहस्यमयी वस्तु

UFO

(लखनऊ में 24 जुलाई 2014 को अमित त्रिपाठी नामक व्यक्ति को दिखा था यह UFO))

पहली घटना
लखनऊ के अमित त्रिपाठी दो साल पहले 24 जुलाई 2014 को घर की बालकनी से सूर्यास्त की तस्वीरे कैद कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूरज के नजदीक चमकीला ऑब्जेक्ट नजर आया और उन्होंने कैद कर लिया। उनका दावा था कि वह ऑब्जेक्ट 40 मिनट तक चमकता रहा। कई लोगों ने इस बात को भी बेतुका बताया था।

UFO

(कानपुर में भी देखी गई उड़नतश्तरी।)
दूसरी घटना
दो साल पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर में उड़न तश्तरी देखने की घटना का दावा किया गया था। यहां भी पांचवी के एक छात्र ने उड़नतश्तरी देखने का दावा किया था। उसने यह फोटो मोबाइल में कैद की थी। श्याम नगर में रहने वाले संतोष गुप्ता के बेटे अभिजीत ने बताया था कि आसमान में टोपी जैसी चीज तेजी से उड़ती नजर आई, उसके भीतर से रोशनी भी निकल रही थी।



तीसरी घटना
भारत-चीन सीमा के लद्दाख सेक्टर में भी UFO देखा गया। सेना मुख्यालय को लोगों ने इसकी सूचना दी थी। सेना के जवानों ने भी इसे देखा। करीब पांच घंटे तक पीली किरणों के साथ उड़ता रहा। बाद में गायब हो गया। इस बारे में साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अधिकारी बताते हैं कि यह UFO नहीं, बृहस्पति और शुक्र ग्रह हैं।


ufo spotted in bhopal

यहां भी दिखें UFO
5 जुलाई 2014 को लखनऊ में एक व्यक्ति ने चमकीली चीज देखी और वैज्ञानिकों को तुरंत जानकारी दी थी। 11 जुलाई गोवाहाटी में दिखने की सूचना आई थी। 12 जुलाई 2014 को भी शामली में ऐसा ही कुछ नजारा देखने का दावा किया गया। 14 जुलाई को बोकारा स्टील झारखंड में देखा गया। 14 जुलाई को टूंडला में देखा गया। वैज्ञानिकों ने प्रथम दृष्टया इसकी पुष्टि की थी। 

क्या है UFO
आसमान में उड़ती किसी अज्ञात चीज़ को यूएफओ (UFO) कहते हैं। यह किसी डिस्क या तश्तरी के समान नजर आती है। इसे उड़न तश्तरी भी कहते हैं। कई चश्मदीदों के मुताबिक उड़ती वस्तुओं के बाहरी आवरण पर तेज प्रकाश होता है और ये अकेले घूमते हैं या एक प्रकार से लयबद्ध होकर।



(मध्यप्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर से अब दिनभर रहिए अपडेट, पढ़ते रहिए mp.patrika.com )



mp patrika logo

Hindi News/ Bhopal / BHOPAL के आसमान में दिखा था UFO! ऐसे होते हैं दूसरी दुनिया के लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो