scriptदादी-पोते को मौत की नींद सुलाकर, खाई में गिरी अनियंत्रित जीप  | Sagar: Jeep fallen in ditch after crash of aged woman with her grandson | Patrika News
सागर

दादी-पोते को मौत की नींद सुलाकर, खाई में गिरी अनियंत्रित जीप 

बांदरी थानाअंतर्गत महिला अपने पोते के साथ बस का इंतजार कर रही थी। तभी अनियंत्रित जीप ने टक्कर मार दी।

सागरApr 18, 2015 / 12:23 pm

आभा सेन

accident

accident

सागर।बस का इंतजार कर रहे दादी और पोते को आज सुबह एक अनिंयत्रित जीप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

कर रहे थे बस का इंतजार
जानकारी के अनुसार बांदरी थाना अंतर्गत ग्राम महर के पास महिला अपने पोते के साथ बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक अनियंत्रित जीप ने टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। महिला का नाम सुमतरानी उम्र 60 वर्ष और उसका पोता तेज लाल उम्र 14 वर्ष बताया जा रहा है।

कई और घायल
हादसा आज सुबह करीब 11.00 बजे हुआ। दोनों को टक्कर मारने के बाद जीप भी पलटकर नीचे खाई में गिर गई। जिसमें बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस को मिली सूचना के बाद घायलों को 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल घायलों की संख्या पता नहीं चल सकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो