scriptशानदार ऑफर! Moto E 2nd Gen पर 1000 रूपए का डिस्काउंट | Motorola Moto E 2nd Gen Gets discount of Rs 1000 | Patrika News
मोबाइल

शानदार ऑफर! Moto E 2nd Gen पर 1000 रूपए का डिस्काउंट

मोटोरोला मोटो ई 2 जनरेशन 3जी बजट स्मार्टफोन पर यह ऑफर फि्लपकार्ट पर दिया जा रहा है

Jul 23, 2015 / 03:16 pm

Anil Kumar

Motorola Moto E 2nd Gen Photo

Motorola Moto E 2nd Gen Photo

नई दिल्ली। मोटोरोला का पॉपुलर डयूरेबल बजट स्मार्टफोन मोटो ई 2 जनरेशन की कीमत 1000 रूपए तक कम हो चुकी है। यह मोटो ई का नया वर्जन है जो 3जी नेटवर्क पर काम करता है। कंपनी ने इस 6999 रूपए में लॉन्च किया था, लेकिन अब यह 5999 रूपए में मिल रहा है।


Motorola Moto E 2nd Gen photo1



एक और ऑफर भी
1000 रूपए के डायरेक्ट डिस्काउंट का यह ऑफर फि्लपकार्ट पर दिया जा रहा है। इसके अलावा 1000 रूपए का एक्सचेंज ऑफर भी है। एक्सचेंज ऑफर के तहत Motorola Moto E 2nd Generation लेने पर इस फोन की कीमत सीधे ही 2000 रूपए तक कम हो जाएगी।

Motorola Moto E 2nd Gen photo2

मोटो ई जनरेशन 2 के खास फीचर
यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जो 3जी नेटवर्क पर काम करता है। कंपनीने इसमें 4.5 इंच की डिस्पले स्क्रीन, 1.2 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल मेमोरी दिए हैं।


Motorola Moto E 2nd Gen photo3



यह भी पढ़ें
माइक्रोमैक्स ने 9999 रूपए में उतारा 4जी यूरेका प्लस फोन


पहले से अच्छा कैमरा
गौरतलब है कि पहली जनरेशन के मोटो ई स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा नहीं दिया गाय था, लेकिन मोटो ई 2 जनरेशन में आगे की तरफ 0.3 एमपी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5 एमपी कैमरा पीछे की तरफ दिया गया है। इस फोन में 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगता है।

Motorola Moto E 2nd Gen photo4

Home / Gadgets / Mobile / शानदार ऑफर! Moto E 2nd Gen पर 1000 रूपए का डिस्काउंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो