scriptगुजरात पहुंचे अमित शाह, कहा प्रदेश स्वर्ण जयंती मनाएगी भाजपा | Amit Shah reaches Gujarat, BJP will celebrate golden jubilee in state | Patrika News
राजनीति

गुजरात पहुंचे अमित शाह, कहा प्रदेश स्वर्ण जयंती मनाएगी भाजपा

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह सत्ता परिर्वतन का सपना देखना बंद कर दे

Feb 27, 2016 / 11:00 pm

जमील खान

amit shah

amit shah

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गुजरात पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा का गढ़ था और रहेगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह सत्ता परिर्वतन का सपना देखना बंद कर दे। पार्टी का दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह राज्य आए। गृह राज्य पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस ने दावा किया है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का दावा किया है। इसपर शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस का यह सपना, सपना ही रह जाएगा। भाजपा यहां राज्य के शासन की स्वर्ण जयंती मनाएगी।

शाह ने दिल्ली में जेएनयू मुद्दे को लेकर सवाल उठाते हुए कि कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने जेएनयू में जाकर देशद्रोही नारों का समर्थन किया। गुजरात कांग्रेस के नेता यह स्पष्ट करें कि क्या वे भी देशद्रोही नारों का समर्थन करते हैं। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि अब एक बार और चुनावी जीत के लिए आलस्य छोड़ काम पर लग जाएं।

कार्यकर्ता का लक्ष्य सिर्फ विजय होता है। वर्ष 1995 से गुजरात से विजय यात्रा पर निकली भाजपा न सिर्फ वर्ष 2017 के चुनाव में यहां और ज्यादा दृढ़ता के साथ जीत हासिल करेगी, बल्कि राज्य के शासन की स्वर्ण जयंती भी मनाएगी।

Home / Political / गुजरात पहुंचे अमित शाह, कहा प्रदेश स्वर्ण जयंती मनाएगी भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो