scriptबिहार: अंदरूनी सर्वे ने उड़ाई BJP की नींद, शाह ने संभाला मोर्चा | Bihar assembly election: BJP wary after internal survey result | Patrika News
राजनीति

बिहार: अंदरूनी सर्वे ने उड़ाई BJP की नींद, शाह ने संभाला मोर्चा

सर्वे के अनुसार भाजपा को इन चुनावों में 127 सीटें मिल सकती हैं लेकिन जनता परिवार भी इससे ज्यादा दूर नहीं रहेगा

Jul 07, 2015 / 09:29 am

शक्ति सिंह

amit shah-sushil modi

amit shah-sushil modi

पटना। बिहार विधानसभा चुनावों से पहले अंदरूनी सर्वे के नतीजों ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। सर्वे में सामने आया है कि भाजपा को चुनाव के दौरान जनता परिवार से कड़ी टक्कर मिलेगी, इसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। सर्वे के अनुसार भाजपा को इन चुनावों में 127 सीटें मिल सकती हैं लेकिन जनता परिवार भी इससे ज्यादा दूर नहीं रहेगा।

RLSP ने पीएम को लिखा पत्र
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार जातिगत समीकरणों के हिसाब से जनता परिवार भाजपा से अधिक मजबूत दिख रहा है और इसी बात ने एनडीए गठबंधन की पेशानियों पर बल डाल दिए हैं। एनडीए की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी(RLSP) सर्वे के नतीजों से चिंतित है और उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मामला अपने हाथ में लेने को कहा है। पार्टी का मानना है कि अगर ऎसा नहीं होता है तो फिर भाजपा यह चुनाव नहीं जीतने वाली। आरएलएसपी का मानना है कि भाजपा के पास कोई फिक्स्ड वोटर नहीं है। ओबीसी और मुस्लिम वोट लेने के लिए भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है।

दो तरह के सर्वे कराएगी भाजपा
वहीं भाजपा अब प्रत्येक पखवाड़े पर इस तरह के सर्वे कराएगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सर्वे के लिए चार-पांच पेशेवरों की एक टीम बनाई जाएगी। यह टीम सीधे भाजपा आलाकमान को रिपोर्ट करेगी। साथ ही बिहार के बाहर की एक टीम भी यहां पर सर्वे करेगी और इसके लिए 100 लोग तैयार किए गए हैं। भाजपा के चिंता की बात यह है कि स्थानीय लोगों की ओर से किए गए सर्वे और बाहर की टीम के सर्वे में अलग-अलग जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि भाजपा को उम्मीद है कि उसे नीतिश सरकार की एंटी इंकमबैंसी का फायदा होगा।

“सपा के सर्वे में भी भाजपा आगे”
भाजपा नेताओं का कहना है कि समाजवादी पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे में भी उन्हें मजबूत बताया गया है। इस सर्वे में भाजपा को तिरहुत, मिथिला, मगध और पटना के पास काफी ताकतवर बताया गया है। इसके चलते विरोधी खेमे में ज्यादा चिंता है।

Home / Political / बिहार: अंदरूनी सर्वे ने उड़ाई BJP की नींद, शाह ने संभाला मोर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो