scriptश्रीलंकाई नौसैना ने भारतीय मछुआरे को मारी गोली, भारत ने हत्या पर जताया कड़ा एतराज | Indian fisherman shot dead by Sri Lankan Navy | Patrika News
71 Years 71 Stories

श्रीलंकाई नौसैना ने भारतीय मछुआरे को मारी गोली, भारत ने हत्या पर जताया कड़ा एतराज

श्रीलंकाई सेना का एक दल नौका से तेजी से आया और बिना चेतावनी जारी किए ही गोलीबारी शुरू कर दी।

मुरादाबादMar 07, 2017 / 03:26 pm

पुनीत कुमार

fisherman

fisherman

भारत ने श्रीलंकाई नौसैना की ओर से एक 22 साल के भारतीय मछुआरे की कल रात गोली मार कर हत्या किए जाने पर आज श्रीलंका सरकार के समक्ष कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय मछुआरे की हत्या को लेकर भारत सरकार को गहरी चिंता का विषय है।
https://twitter.com/ANI_news/status/839037091656839168
साथ ही इस अधिकारिक बयान में यह भी कहा गया कि श्रीलंका में हमारे उच्चायुक्त ने इस मामले को श्रीलंका के प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया है। श्रीलंकाई नौसेना ने जांच का भरोसा दिया है। रामेश्वरम से मिली जानकारी के मुताबिक, नौका पर ब्रिस्टो के साथ सवार एक अन्य मछुआरे ने बताया कि वे भारतीय सीमा के अंदर ही मछली पकडऩे में व्यस्त थे। 
तभी श्रीलंकाई सेना का एक दल नौका से तेजी से आया और बिना चेतावनी जारी किए ही गोलीबारी शुरू कर दी। हम बिना उकसावे की गोलीबारी से बचने के लिए नौका के अंदर कैबिन में गए लेकिन तब तक एक गोली ब्रिस्टो को लग चुकी थी।

Home / 71 Years 71 Stories / श्रीलंकाई नौसैना ने भारतीय मछुआरे को मारी गोली, भारत ने हत्या पर जताया कड़ा एतराज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो