Fatehpur News: भागम-भाग भरी इस दुनिया में हर किसी को जल्दी मची हुई है…इस जल्दी में लोग अपनी जान तक से खिलवाड़ करने में पहरेज नहीं करते है। फतेहपुर जिले का ऐसा ही एक वीड़ियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें जब गाड़ी रोंककर तलाशी ली गई तो एक दो नहीं बल्कि छोटे से ऑटो में 16 सवारियां निकली, गाड़ी मलवां से लखनऊ बाई पास की तरह आ रही थी।
दुर्घटना से देर भली और धीमें चले,सुरक्षित पहुंचे…जैसे स्लोगन सिर्फ और सिर्फ पढ़ने का या सुनने में अच्छे लगते है। हकीकत में तो एक ऑटों में 16 सवारियां चलती है…फतेहपुर में इन दिन सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है। ऐसे में यातायात पुलिस लोगों को यातायात के नियमों को लेकर जागरुक करने में जुटी हुई है। इसके बावजदू जिले में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई है। यातायात के नियमों के बारे में किसी को कुछ ना जानना है और ना ही समझना है। फतेहपुर के लखनऊ बाईपास पर टीएसआई सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत चेकिंग अभियान चला रहे थे..तभी उनकी नजर एक ऑटो पर पड़ी और जब ड्राईवर से पूंछा गया तो उसके पास 16 सवारियों को बिठाने का काई जवाब ही नहीं था। ऑटो के भीतर जो सवारियां बैठी थी उसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सवाल उठता है कि आखिर अपनी और अपनों की जान को जोखिम में डालकर हम सफर क्यों कर रहे हैं।