scriptWeather News : अब रातें भी होने लगी गर्म | Kota Weather News, Now the night is also hot | Patrika News
कोटा

Weather News : अब रातें भी होने लगी गर्म

देर रात तक गर्म हवाएं, कूलर-पंखें बेअसर

कोटाApr 21, 2017 / 09:12 pm

shailendra tiwari

Kota Weather News, Now the night is also hot

Kota Weather News, Now the night is also hot

कोटा. हाड़ौती में तापमापी का पारा 45 डिग्री पार हो गया है। साथ ही, न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि के चलते अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। 
कूलर-पंखें बेसर साबित होने लगे हैं। कोटा शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.3 व न्यूनतम 30.8 डिग्री रहा।

बारां में दिनभर तेज धूप निकली। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
बूंदी जिले में सूर्यदेव के तेवर तीख रहे। पारा 45 डिग्री पार हो गया। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
झालावाड़ जिले में जोरदार गर्मी का असर रहा। बार-बार बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 43, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो