16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने दिया एक साथ पांच बच्चों को जन्म, डॉक्टर से लेकर परिवारजन तक सब हैरान

बिहार के किशनगंज में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। महिला का नाम ताहिरा आलम है। महिला के परिजनों में काफी उत्साह का माहौल है।

less than 1 minute read
Google source verification

बिहार के किशनगंज में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। महिला का नाम ताहिरा आलम है। महिला के परिजनों में काफी उत्साह का माहौल है। दरअसल, यह पूरा मामला किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के रजा नर्सिंग होम का है। यहां शनिवार की रात एक महिला ने एक साथ पांच बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

महिला ने बताया कि जब मैं दो महीने की गर्भवती थी तब मुझे पता चला कि मेरे गर्भ में चार शिशु हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि उनकी संख्या पांच है। इसके बाद मैं डरने लगी। हालांकि, डॉक्टर ने मुझे आश्वासन दिया कि डरने की बात नहीं है। रजा नर्सिंग होम की डॉक्टर ने बताया कि हमने जब पेशेंट को बताया कि उसके पेट में पांच बच्चे हैं। पेशेंट घबराने लगी, लेकिन हमने समझाया, घबराने की बात नहीं है।