scriptकेन्द्रीय मंत्री के निजी सचिव के बेटे को गोली मारी | Private secretary's son shot | Patrika News
लखनऊ

केन्द्रीय मंत्री के निजी सचिव के बेटे को गोली मारी

 केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने निजी सचिव रविन्द्र कठेरिया के आवास पर सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया। विरोध में डीआईजी से मिले भाजपाई।

लखनऊMay 26, 2015 / 11:56 pm

मनीष गीते

firing

firing

आगरा। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने निजी सचिव रविन्द्र कठेरिया के आवास पर सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने बेल बजाकर घर का दरवाजा खुलवाने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें मंत्री सचिव का बेटा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मकान के विवाद के चलते हमला हुआ है।

केन्द्रीय मंत्री कठेरिया के निजी सचिव रविन्द्र कठेरिया आवास विकास कॉलोनी सेक्टर तीन स्थित एक मकान में रहते हैं। सोमवार रात रविन्द्र प्रधानमंत्री की मथुरा रैली में शिरकत करने के बाद घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वे अभी सोने जा रहे थे कि किसी ने दरवाजा खटखटाया। उनके बड़े बेटे राहुल ने दरवाजा खोला तो चार-पांच बदमाशों को देखा।

जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली राहुल की जांघ में लगी,जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। हमलावरों के इस अंदाज से पूरा परिवार दहशत में आ गया। तत्काल घायल राहुल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल हॉस्पिीटल में ले जाया गया। पुलिस इस मामले को मकान के विवाद से जोड़ रही है। 

बताया जाता है कि संतोष सिंह नामक शस मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। उधर, इस घटना को लेकर भाजपाइयों में खासा रोष है। भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय तथा महानगर अध्यक्ष गामा दुबे के नेतूत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीआईजी लक्ष्मी सिंह से मिला। 

भाजपाइयों का कहना था कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरतार कर रविन्द्र के परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इसपर डीआईजी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को किसी के दबाव में नहीं छोड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सत कार्रवाई होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो