scriptओवैसी है संपोला, मुसलमानों से मताधिकार छीन लेना चाहिए: संजय राउत  | sanjay raut says voting rights should take away from muslims | Patrika News
71 Years 71 Stories

ओवैसी है संपोला, मुसलमानों से मताधिकार छीन लेना चाहिए: संजय राउत 

राउत ने मुसलमानों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिमों का मताधिकार वापस ले लेना चाहिए। राउत ने अपने लेख में एमआईएम के औवेसी बंधुओं पर हमला करते हुए उन्हें संपोला करार दिया है।

Apr 12, 2015 / 12:09 pm

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने रविवार को मुसलमानों को लेकर पार्टी मुखपत्र ‘सामना’ में विवादित लेख लिखा है। अपने लेख में राउत ने मुसलमानों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिमों का मताधिकार वापस ले लेना चाहिए। राउत ने अपने लेख में एमआईएम के औवेसी बंधुओं पर हमला करते हुए उन्हें संपोला करार दिया है।

छीन लेना चाहिए मुस्लमानों से मताधिकार
शिवसेना नेता संजय राउत ने ‘दोपहर सामना’ में अपने विवादित लेख में लिखा कि मुसलमानों से मताधिकार छीन लेना चाहिए, तब जाकर मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति देश से खत्म होगी।

ये भी पढ़ें, ओवैसी की उद्धव को चुनौती, दम है तो हैदराबाद आकर दिखाएं

ओवैसी बंधु है संपौला, वोट बैंक की राजनीति करते हैं
राउत ने अपने लेख में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के ओवैसी बंधुओं को संपौला करार दिया है। राउत ने कहा कि ओवैसी मुंबई में उछलकूद करके चले गए। यह सारा खेल सिर्फ मुसलमानों के वोटों के लिए हो रहा है।

ये भी पढ़ें, ओवैसी का विवादास्पद बयान, संघ कुंवारों का क्लब

मुस्लिम समाज गर्त में ही रहेगा
संजय ने कहा कि मुस्लमानों के वोट केवल सौदेबाजी के लिए उपलब्ध होंगे, तो यह समाज हमेशा गर्त में ही रहेगा और उसके नेता अमीर बनते जाएंगे। राउत ने यह बात मुंबई में ओवैसी की उछलकूद शीर्षक से सामना में लिखी है।

संविधान के खिलाफ राउत का बयान
राउत के इस लेख की कांग्रेस ने कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि संजय राउत का यह बयान संविधान के खिलाफ है। वह भारतीय संसद के सम्मानित सदस्य हैं। उन्हें यह बयान देने से पहले सोचना चाहिए था।



Home / 71 Years 71 Stories / ओवैसी है संपोला, मुसलमानों से मताधिकार छीन लेना चाहिए: संजय राउत 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो