scriptसिंहस्थ में सुबह 8 बजे से होगा विक्रम विश्वविद्यालय में काम | vikram University will open on 8 during simhastha | Patrika News
उज्जैन

सिंहस्थ में सुबह 8 बजे से होगा विक्रम विश्वविद्यालय में काम

कार्यालयीन समय में परिवर्तन, दोपहर 2 बजे तक काम

उज्जैनApr 06, 2016 / 11:55 pm

राजीव जैन

vikram university ujjain

vikram university ujjain

उज्जैन. सिंहस्थ के दौरान विक्रम विश्वविद्यालय का कार्यालयीन समय परिवर्तित रहेगा। 20 अप्रैल से 25 मई तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक काम होगा। यह व्यवस्था सभी विभाग, संस्थान व अध्ययनशालाओं में रहेगी। सिंहस्थ के लिए प्रशासन ने सभी शासकीय भवनों का अधिग्रहण कर लिया है। इसमें विवि भी शामिल है। विवि के भवनों में पुलिस जवानों का ठहराया गया है। इसके लिए मेला कार्यालय ने पहले ही सिंहस्थ से पूर्व सभी परीक्षा सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए थे। हालांकि सभी परीक्षा पूरी हो चुकी है। भवनों के अधिग्रहण होने के कारण कक्षाओं पर भी कुछ असर पड़ेगा। इसके लिए अधिकारियों ने कार्यालयीन समय में परिवर्तन किया है। अब सुबह 11 बजे की बजाय 8 बजे से काम शुरू होगा और दोपहर 2 बजे खत्म हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो