अफ्रीका

मिस्र के राष्ट्रपति सीसी का दूसरा कार्यकाल शुरू, पद और गोपनीयता की ली शपथ

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वे इस कार्यकाल के दोबारा से चुने गए हैं।

नई दिल्लीJun 02, 2018 / 08:36 pm

mangal yadav

मिस्र के राष्ट्रपति सीसी का दूसरा कार्यकाल शुरू, पद और गोपनीयता की ली शपथ

काहिराः मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। उनका यह कार्यकाल 2022 तक होगा। मिस्र के सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी। संसद में हुए बड़े समारोह में सीसी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने यहां मार्च में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में 97 प्रतिशत मत हासिल किए थे। राष्ट्रपति ने शपथ लेने के बाद कहा, “हमने अधिक स्थिरता के साथ भविष्य के लिए बहुत ही मुश्किल चरण को पार करने में सफलता पाई।”

ये भी पढ़ेः मिस्र में शुरू हुई राष्ट्रपति चुनाव की जंग, जानिये क्यों तय मानी जा रही है सीसी की जीत

स्वास्थ्य और शिक्षा पर देंगे सबसे अधिक ध्यान
अब्देल फतह अल-सीसी ने शपथ ग्रहण के बाद लोगों को भरोसा दिलाया कि वह देश के हितों की रक्षा के लिए काम करते रहेंगे। सरकारी टीवी चैनल के अनुसार, अपने पहले कार्यकाल में आर्थिक सुधारों पर ध्यान देने के बाद, सीसी ने कहा कि वह आने वाले चार वर्षो में स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर सबसे अधिक ध्यान देंगे। उन्होंने कहा, “मिस्र जैसे देश की अगुवाई करना वास्तव में महान और कठिन काम है। सीसी ने कहा कि मिस्र अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए विश्व के देशों के साथ मिलकर काम करने को इच्छुक है।

ये भी पढ़ेंः मिस्र : राष्‍ट्रपति चुनाव में जीते सीसी, बनेंगे दूसरी बार राष्‍ट्रपति

मुर्सी को हराकर जीता था चुनाव
दरअसल साल 2013 में सड़कों पर प्रदर्शन के बाद सेना प्रमुख रहे सिसी ने निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल कर दिया था। साल 2014 में हुए चुनाव के दौरान सिसी को भारी बहुमत मिला और वे देश के राष्ट्रपति चुने गए। इसके बाद मार्च में हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें 97 फीसदी वोट मिला था। बता दें कि मिश्र में राष्ट्रपति का कार्यकाल चार साल का होता है। अब सीसी साल 2022 तक देश के राष्ट्रपति बने रहेंगे।

Home / world / Africa / मिस्र के राष्ट्रपति सीसी का दूसरा कार्यकाल शुरू, पद और गोपनीयता की ली शपथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.