scriptनाइजीरिया: बंदूकधारियों के हमले में 30 लोगों की मौत | at least 30 killed in Nigeria | Patrika News
अफ्रीका

नाइजीरिया: बंदूकधारियों के हमले में 30 लोगों की मौत

– नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी में बंदूकधारियों का हमला- कम से कम 30 लोगों की हत्या – बंदूकधारियों ने गांव में घुसकर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां- लम्बे समय से हिंसाग्रस्त है नाइजीरिया

नई दिल्लीMar 06, 2019 / 11:11 am

Siddharth Priyadarshi

Nigeria killing

नाइजीरिया: बंदूकधारियों के हमले में 30 लोगों की मौत

अबुजा। नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य ज़म्फारा के एक गांव पर बंदूकधारियों ने हमला कर कम से कम 30 लोगों की हत्या कर दी है। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार शाम इस घटना की पुष्टि की।पुलिस के एक प्रवक्ता मोहम्मद शेहू ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि सोमवार तड़के शिन्काफ़ी जिले के केवर गांव में छापा मारा गया। बंदूकधारियों ने निवासियों पर गोलियां चलाईं और उनके घरों को जला दिया। शेहू ने कहा, “केवारे के हमले में तीस निवासी मारे गए थे। मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं।”

एफ-16 से किसी बड़े हमले को अंजाम देना चाहता था पाकिस्तान, विमान से दागी थीं ये खतरनाक मिसाइलें

फिर से हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने गांव पर धावा बोल जमकर कहर बरपाया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि घटना में कम से कम 35 लोगों की मृत्यु हुई है। इस बात की भी पुष्टि हुई कि कई ग्रामीण सुरक्षा के लिए अन्य जगहों पर भाग गए। कुछ अन्य अभी भी लापता हैं। जीवित बच गए एक व्यक्ति ने कहा कि हमला शुरू होने के बाद ही जोरदार फायरिंग होने लगी। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बन्दूकधारियों के साथ कोई नेता भी था।

अमरीका ने दिया पाकिस्तान को झटका, वीजा अवधि पांच महीने से घटाकर तीन महीने करने का फैसला

लोगों का पलायन जारी

हमले में बच गए लोगों ने परिवार और बच्चों सहित सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है। घटना के बाद सैकड़ों लोगों ने शिंकाफी के स्थानीय सरकारी मुख्यालय में शरण ली है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि उसने हमले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर क्षेत्र के जम्फारा और कडुना ने हाल के महीनों में बंदूकधारियों द्वारा लगातार हमले किए गए हैं। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि हमलावर कौन थे, लेकिन शक की सुई प्रतिबंधित संगठन बोकोहराम की तरफ जा रही है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Africa / नाइजीरिया: बंदूकधारियों के हमले में 30 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो