scriptएक बार फिर ISIS ने 9 विदेशियों को बनाया बंधक | ISIS Fighters Take 9 Foreigners Hostage | Patrika News
अफ्रीका

एक बार फिर ISIS ने 9 विदेशियों को बनाया बंधक

अस्ट्रिया के विदेश
मंत्रालय ने दी जानकारी, पिछले सप्ताह विदेशियों के एक ग्रुप को आईएसआईएस ने बनाया बंधक

Mar 10, 2015 / 03:50 pm

Rakesh Mishra

Islamic states

Islamic states

त्रिपोली। लीबिया के अलघानी क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने पिछले सप्ताह विदेशियों के एक ग्रुप को बंधक बना लिया। यह जानकारी अस्ट्रिया के विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से दी।

अस्ट्रिया ने यह साफ किया कि विदेशियों को जीवित पकड़ा गया। जिन नौ विदेशियों को बंधक बनाया गया, उनमें अस्ट्रिया, चेक गणराज्य, बांग्लादेश और फिलिपीन्स के नागरिक हैं। इन्हें बंधक बनाए जाने के बाद से अब तक इनके बारे में कोई सूचना नहीं मिल पायी है। प्रवक्ता ने बताया कि अलघानी तेल क्षेत्र से गाड़ी में बैठाकर बंधकों को अन्यत्र ले जाते समय कोई घायल नहीं हुआ था। अस्ट्रिया को इस बात की सूचना है कि इन्हें इस्लामिक स्टेट गुट ने बंधक बनाया।

बांग्लादेश ने कल इस्लामिक स्टेट द्वारा अपने नागरिकों के बंधक बनाए जाने की पुष्टि की। उसने इसे अपहरण की घटना बताया। तेल क्षेत्र प्रबंधक कम्पनी ने भी नौ विदेशी कर्मचारियों के बंधक बनाये जाने की बात स्वीकार की है, हालांकि उसका कहना है कि इन्हें किस इस्लामी गुट ने बंधक बनाया, यह पता नहीं है। कम्पनी ने इन कर्मचारियों का नाम नहीं बताया है। कम्पनी ने कहा है कि वह इन बंधकों के बारे में पता लगाने तथा इन्हें छुड़ाने के लिए अस्ट्रिया के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

Home / world / Africa / एक बार फिर ISIS ने 9 विदेशियों को बनाया बंधक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो