scriptआंतरिक शक्ति को पहचानें और आगे बढ़ें | Identify the internal power and move forward | Patrika News
अगार मालवा

आंतरिक शक्ति को पहचानें और आगे बढ़ें

नारी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। सामाजिक चेतना लाना होगी।

अगार मालवाJan 25, 2018 / 12:18 am

Gopal Bajpai

patrika

नारी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। सामाजिक चेतना लाना होगी।

आगर-मालवा. नारी को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। सामाजिक चेतना लाना होगी। अब वो जमाना आ चुका है कि महिलाओं को घर से बाहर कदम रखना पड़ेगा। उन्हें पुरुष वर्ग की तुलना में जो समानताएं मिली हैं। उसे स्थापित करना होगा और जो उनका हक है वो उन्हें हांसिल करना होगा।
यह बात कलेक्टर अजय गुप्ता ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कोतवाली थाने में आयोजित सम्मान, सुरक्षा, स्वरक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। कहा आज के समय अधिकांश अपराध बच्चों तथा महिलाओं से जुड़े हुए हो रहे हैं। इस विषय को गंभीरता से लेना होगा। समाज में चिंतन होना चाहिए। मुख्य अतिथि विधायक गोपाल परमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए शासन आयोजित कर रहा है। यदि कहीं महिलाओं का अपमान होता है तो उसका पुरजोर तरीके से विरोध करना चाहिए। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्राची पटेल, विधायक गोपाल परमार, एसपी मनोज कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. निशी सिंह आदि ने संबोधित किया। अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कलाबाई गुवाटिया, एडीएम एनएस राजावत, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति प्रकाश फाफरिया, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य संगीता देसाई आदि मौजूद थे। संचालन एएसपी प्रदीप पटेल ने किया। आभार डॉ. निशीसिंह ने माना।
अपने हक के लिए जरूरी है सम्मान
कानड़. आपके साथ किसी भी प्राकर का शोषण या अन्य उत्पीडऩ हो तो उसे छुपाने की बजाए बताएं। यह बात तब तक कहते रहें जब तक आपके आपकी बात सही ढंग से सुनना लें, क्योंकि यह आपके सम्मान, सुरक्षा स्वरक्षा की बात है।
यह बात बुधवार को थाना परिसर मे जिला प्रशासन, विधि विभाग, पुलिस व महिला व बाल सुरक्षा संवाद में वर्ग दो न्यायाधीश आशीषकुमार केसरवानी ने कही। अतिथि नायब तहसीलदार जगदीशकुमार वर्मा, थाना प्रभारी यशवंतराव गायकवाड़, मेडिकल ऑफिसर डॉ. यशंवतकुमार पाटीदार, शहर काजी हाजी सरफराज अली, परियोजना अधिकारी दीपक बडोला, शिक्षिका राधा सोनी, परिवेक्षक श्यामा जैन, शौर्य दल महिला सशक्तीकरण अध्यक्ष हेमलता जोशी, भागीरथ विश्वकर्मा, परिवेक्षक राजू चौहान थे। अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित शुभारंभ किया। स्वागत एसआई रीना शर्मा, प्रधान आरक्षक उपेंद्रसिंह यादव ने किया। सरस्वती वंदना पर्वती, तंजीम बी ने प्रस्तुत की।
एलईडी पर दिखाई फिल्म
छात्राओं को चाइल्ड बाल फिल्म दिखाई गई। इसमें बताया आप किसी तरह अपने आस पास सुरक्षित रह सकती है। भाजपा नेता मनोहरलाल आर्य, गौरीशंकर सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक सरदारसिंह परमार, मुकेश पंवार, हितेंद्र कुमार, आरक्षक प्रेमनारायण मरमट, आंगनवाड़ी कार्यकता रचना परिहार, मंजू सोनी, रेखा शर्मा, भारती शिंदे, रुखसार शिशगर, सुनिता मालवीय, सोनू सोनी मौजूद थे। संचालन जिला परियोजना सहायक अधिकारी गौरव जोशी ने किया।

Home / Agar Malwa / आंतरिक शक्ति को पहचानें और आगे बढ़ें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो