scriptMonsoon Update 2024: मौसम ने बदली चाल, बारिश से देश निहाल, जानिए कब, कहां और कितनी होगी वर्षा? | Monsoon Update 2024: Weather has changed, country is happy with rain, know when, where and how much will it rain? | Patrika News
राष्ट्रीय

Monsoon Update 2024: मौसम ने बदली चाल, बारिश से देश निहाल, जानिए कब, कहां और कितनी होगी वर्षा?

Monsoon Update 2024: मानसून से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून की वर्षा ने गर्मी से राहत देने शुरू कर दी है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह अच्छे संकेत दिए हैं।

नई दिल्लीMay 13, 2024 / 10:43 am

Anand Mani Tripathi

Pre Monsoon IMD Rainfall Weather Update Today: मौसम ने चला बदल दी है। ईरान से चला पश्चिमी विक्षोभ भी अब हिमालयन क्षेत्र में पहुंच गया है। यही वजह है कि पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम के बदले मिजाज के कारण दिल्ली से लेकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश सहित पूरे उत्तर और मध्य क्षेत्र में वर्षा देखने को मिली है।
गर्मी के बीच अचानक आए बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। कई इलाकों में आई धूल भरी आंधी और बारिश ने मौसम का पूरी तरह से रुख बदल दिया। इसकी वजह से कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए जिससे यातायात बाधित हुआ। हालां​कि सबसे अच्छी बात यह है कि बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारत के कई राज्यों को अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने जा रही है। मानसून से पहले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में अगले तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों में 13 मई, 2024 को 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इसके साथ ओलावृष्टि होगी। मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ ते50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। 12 मई को भी इन इलाकों में इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है।
मानसून क्या है?

मानसून एक प्रमुख पवन प्रणाली है। यह अपनी दिशा बदल देती है। इसके कारण ही बारिश होती है। यह छह महीने उत्तर-पूर्व से और छह महीने दक्षिण-पश्चिम से चलती है। यहां जहां से चलती हैं वहां बारिश और फिर सर्दियां लेकर आती हैं। इसका प्राथमिक कारण भूमि और समुद्र पर वार्षिक तापमान के रुझान के बीच अंतर है। मानसून ठंडे से गर्म क्षेत्रों की ओर चलता है।

Hindi News/ National News / Monsoon Update 2024: मौसम ने बदली चाल, बारिश से देश निहाल, जानिए कब, कहां और कितनी होगी वर्षा?

ट्रेंडिंग वीडियो