script17 November 2018 Aaj Ka Rashifal : आज शनि देव मेष, वृष और मिथुन राशियों पर मेहरबान, जानिये सभी राशियों का राशिफल | Aaj ka rashifal 17 November dainik horoscope aquarius zodiac sign | Patrika News
आगरा

17 November 2018 Aaj Ka Rashifal : आज शनि देव मेष, वृष और मिथुन राशियों पर मेहरबान, जानिये सभी राशियों का राशिफल

17 November 2018 Today Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal, आज शनि देव मेष, वृष और मिथुन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, सभी राशियों का राशिफल, अचानक धनलाभ का बन रहा ये विशेष योग,

आगराNov 17, 2018 / 01:42 pm

धीरेंद्र यादव

Aaj ka rashifal

Aaj ka rashifal

Aries (मेष)
इससे सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी हो सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे। कुछ दोस्त गुप्त रुप से भी आपकी मदद कर सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है।
Taurus (वृष)
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। आपके आसपास चहल-पहल भी रहेगी। आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काम और मेहनत दोनों ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है।
Gemini (मिथुन)
आपके काम रुकेंगे नहीं। कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच भी दूर हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है। समय से काम भी पूरे हो जाएंगे।
cancer (कर्क)
कामकाज और अापकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी नए स्थान पर जाने का योग हैं। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी हो सकता है। जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें। नौकरी में खुद के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो बेहतर रहेगा। पैसों के काम से छोटी यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती हैं।
Leo (सिंह)
पुरानी परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं। खर्चा बढ़ने के भी योग हैं। अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना भी बन रही है। नौकरी बदलने का विचार दिमाग से निकाल दें। कुछ नया काम भी शुरू न करें। इंतजार करने वाला समय है। नकारात्मक विचारों से बचें। इन दिनों में कोई खास मामला भी उलझ सकता है। जिसे लेकर तनाव बढ़ सकता है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कुछ अनचाहे फैसले भी इन दिनों में आपको लेने पड़ सकते हैं।
Virgo (कन्या)
बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के इशारे मिल सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है। ऑफिस के काम या अपने किसी शौक के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं। किसी जरूरी पार्टनरशिप की दिशा में प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने के पहले सलाह कर लें। नए मकान खरीदने का मन बन सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग है।
Libra (तुला)
पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी। कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं। दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो इसके पहले कम ही हुए हों। चिंता की कोई बात नहीं है। पिता से मदद मिल सकती है। ऑफिस या फील्ड में आपको साथियों से सहयोग मिलेगा। कर्जे से निपटने के लिए कोई नया रास्ता मिलेगा।
Scorpio (वृश्चिक)
आपकी लाइफ में कोई बड़ा बदलाव भी हो सकता है। परेशानियां कम हो सकती हैं। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। आपके पास समय भी ज्यादा रहेगा। दोस्तों या प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। ज्यादातर मामलों में सफल हो जाएंगे। घर-परिवार में आपके लिए बहुत काम हो सकता है। किसी नई बात, योजना या काम के लिए दिन सही है। कुछ नया करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम के मामलों मे सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी खास मामले पर बातचीत करेंगे।
Sagittarius (धनु)
धन लाभ के योग हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। ऑफिस में मेहनत ज्यादा हो सकती है। नौकरी में प्रोग्रेस होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। दिन अच्छा है। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे। अपने साथ या आसपास के कुछ लोगों के साथ रिश्तों में सुधार आ सकता है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। संतान से सुख और आर्थिक मदद मिलने के योग बन रहे हैं। घर से दूर रहने वाले लोगों को फायदा हो सकता है। विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है।
Capricorn (मकर)
आपकी बात और काम का असर भी लोगों पर हो सकता है। लोग आपकी बातें सुनेंगे। किसी बैठक-समारोह का बुलावा भी आज आपको मिल सकता है। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। दूरस्थान के लोगों से बातचीत होगी। आज ऐसी यात्रा हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। आप घर पर आराम कर सकते हैं। आज आप पुराने विवाद निपटाने का मन बना सकते हैं।
Aquarius (कुंभ)
कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। थोड़ा आराम भी कर लें। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा। जो खास बात है उसे गंभीरता से ही लें। आज अपनी सोच पॉजिटिव रखें और काम करने के तरीके में बदलाव करें। सब ठीक हो जाएंगा।
Pisces (मीन)
आपका पूरा ध्यान अपने करियर में आगे बढ़ने पर होगा। आप थोड़े मूडी और थोड़े ज्यादा ही संवेदनशील हो सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। दोस्तों के साथ बातचीत से आपकी कुछ टेंशन खत्म हो सकती हैं। दिन सामान्य रहेगा। सुखद घटनाएं होंगी। परिवार के साथ अच्छे से समय बीतेगा। आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700

Home / Agra / 17 November 2018 Aaj Ka Rashifal : आज शनि देव मेष, वृष और मिथुन राशियों पर मेहरबान, जानिये सभी राशियों का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो