आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बल्केश्वर आईटी संस्थान बूथ पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान कर्मियों ने बताया कि इस बूथ पर पानी की व्यवस्था न होने के कारण, सुबह से ही मतदान कर्मी बैचेन नजर आये। वहीं मतदान कर्मी ओमपाल सिंह गर्मी को झेल न सके और अचानक बेहोश हो गये। ओमपाल के जमीन पर गिरते ही अन्य मतदान कर्मियों के होश उड़ गये। आनन फानन में उन्हें अस्पताल के लिये भेजा गया।
यहां ओमपाल सिंह के साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी संजीव शर्मा ने बताया कि गर्मी के कारण ये हादसा हुआ। बूथ पर पानी की व्यवस्था नहीं है। सुबह से ही सभी मतदान कर्मी परेशान हैं।