आगरा में अटल जी की अस्थि विसर्जन के कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। अब अटल जी की अस्थियां 22 अगस्त की जगह 24 अगस्त को आगरा लाई जाएंगी, अभी इस पर आखिरी मुहर लगना बाकी है। हालांकि पार्टी सूत्रों को मुताबिक 24 तारीख लगभग तय है।
ये होगा आगरा का रूट आगरा में अटल जी का अस्थि कलस दो रूट से होकर गुजरेगा। पहला रूट- खंदौली से होते हुए हाथरस- एटा- कासगंज और सोरों है। यहां सोरों में अटल जी की अस्थियां विसजर्जित की जाएंगी।
वहीं आगरा का दूसरा रूट एक्सप्रेस-वे के कठफोरी कट से शुरु होगा। यहां से फिरोजाबाद-टूंडला- एत्मादपुर होते हुए अटल जी का अस्थि कलस रामबाग लाया जाएगा। ये हुआ बदलाव पहले तय कार्यक्रम के अनुसार अटल जी की अस्थियां रामबाग से बल्केश्वर घाट पर विसर्जित होनी थीं लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलाव की सूचना आ रही है। अब नए कार्यक्रम के अनुसार अटल जी की अस्थियां अब उनके पैतृक गांव बटेश्वर (बाह) ले जाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री के आने की संभावना पार्टी सूत्रों की मानें तो अटल जी के गांव बटेश्वर अस्थि विसर्जन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं आएंगे। मुख्यमंत्री योगी बटेश्वर के यमुनाघाट पर अटल जी अस्थियां विसर्जित करेंगे।
शाहजहंपुर का रूट शाहजहंपुर से अटल जी की अस्थियां बरेली पहुंचेगें। यहां रामगंगा में विसर्जित की जाएंगी।