scriptऔटा अध्यक्ष बने मुकेश, महामंत्री निशांत सिंह, जानिए मिले कितने वोट | Auta elections 2017 result news | Patrika News
आगरा

औटा अध्यक्ष बने मुकेश, महामंत्री निशांत सिंह, जानिए मिले कितने वोट

डॉ. भीमराव अम्बेडकर विवि शिक्षक संघ औटा के चुनाव परिणाम रात ढाई बजे घोषित हुए।

आगराDec 16, 2017 / 08:35 am

धीरेंद्र यादव

आगरा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर विवि शिक्षक संघ औटा के चुनाव परिणाम रात ढाई बजे घोषित हुए। अलीगढ़ के डीएस कॉलेज के मुकेश भारद्वाज ने वाष्र्णेय कॉलेज के ओमवीर सिंह को 65 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। इसके अलावा महामंत्री पद पर आरबीएस कॉलेज आगरा के निशांत सिंह ने आगरा कॉलेज के भूपेन्द्र सिंह चिकारा को हराकर जीत हासिल की।
आगरा कॉलेज में शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इसके बाद ही मतगणना शुरू कर दी गई। 39 महाविद्यालयों के 1008 शिक्षक मतदाताओं में से 961 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बंपर वोटिंग के चलते मतगणना देर रात तक चलती रही। चुनाव अधिकारी डॉ. एके गुप्ता, डॉ. एके खंडेलवाल और डॉ. वीरेन्द्र मिश्रा के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
औटा चुनाव परिणाम के लिए शिक्षकों को रात तक इंतजार करना पड़ा। मीडिया समन्वयक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मतगणना के दौरान निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई। गंगाधर शास्त्री भवन और ओपीटी में प्रोजेक्टर लगाकर स्क्रिन पर मतपत्र प्रदर्शित किए गए। बंपर मतदान होने के कारण मतगणना देरी तक चली।
ऐसे पड़े वोट
मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए थे। इसमें बूथ संख्या एक व दो आगरा के शिक्षकों के लिए था। आगरा के 400 शिक्षकों में से 384 ने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या तीन पर अलीगढ़ ने 212 मतों में से 198 मत पड़े। बूथ संख्या चार पर मथुरा, हाथरस और कासगंज के 200 शिक्षकों में से 190 ने वोट डाले। बूथ संख्या पांच पर फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा के 198 मतों में से 189 मत पड़े।

Home / Agra / औटा अध्यक्ष बने मुकेश, महामंत्री निशांत सिंह, जानिए मिले कितने वोट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो