scriptआगरा में निर्दलीय प्रत्याशी पर घर में घुसकर हमला, जूता-चप्पल से पिटाई के बाद कपड़े फाड़े | Before 3rd phase voting for Lok Sabha elections 2024 independent candidate attacked in Agra | Patrika News
आगरा

आगरा में निर्दलीय प्रत्याशी पर घर में घुसकर हमला, जूता-चप्पल से पिटाई के बाद कपड़े फाड़े

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की ताजनगरी आगरा से लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पर घर में घुसकर हमला किया गया। पीड़ित ने एत्माद्दौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जबकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

आगराMay 05, 2024 / 06:55 pm

Vishnu Bajpai

Attack on independent candidate in Agra
Attack on Independent Candidate in Agra: उत्तर प्रदेश की आगरा सुरक्षित सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी पर रविवार सुबह कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला बोला। उसे जूतों से पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसका कहना ये लोग चुनाव न लड़ने का दबाव बना रहे थे। प्रत्याशी ने कन्ट्रोल रूम को क सूचना दी। पुलिस पहुंची और उसे थाने ले आई। प्रत्याशी ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर देने के बाद वह घर पर पहुंचे। घर पर प्रत्याशी ने जान देने की कोशिश की।
मामला थाना एत्माद्दौला के नगला फतूरी (पेच) में महेंद्र सिंह पुत्र स्व देवीराम रहते हैं। महेंद्र सिंह आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने चुनाव सम्बंधी कार्य में व्यस्त थे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले सनी पुत्र राजकुमार और उसका भाई रवि उर्फ छोटू घर में घुस आए। आते ही उन्होंने हमला कर दिया।
यह भी पढ़ेंः योगी की कैबिनेट से इस्तीफा देंगे ओपी राजभर?, मऊ में गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

हमलावरों ने सिर में भारी चीज से प्रहार किया। इसके बाद जूता और चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। उसके कपड़े भी फाड़ डाले। उन्होंने बताया यह लोग मुझे चुनाव लड़ने से रोक रहे हैं। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रत्याशी थाने आया था। मगर उसने शिकायत वापस ले ली। पैसे के लेनदेन का मामला था। दोनों पक्ष आपसी समझौता करके लौट गए।

लोकसभा प्रत्याशी ने गलत प्रचार करने का लगाया आरोप

प्रत्याशी महेंद्र सिंह का कहना है “सनी और उसके परिवार के लोगों ने मुझे मानसिक तनाव दे रखा है। जब से चुनाव लड़ने.की तैयारी की है। तब से मेरे बारे में गलत प्रचार कर रहे हैं। मेरे चुनाव लड़ने में अडचन बने हुए हैं। आते-जाते रास्ते में तंज कसते हैं। थाने में आपसी सहमति बनने के बाद प्रत्याशी घर लौट आया था, लेकिन घर लौटने पर उसने पंखे से लटककर फंदा लगाने की कोशिश की। शोर मचने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोडक उसे बचाया।”
यह भी पढ़ेंः सपाइयों ने चौराहे पर बांधे लाल और हरे रंग के गुब्बारे, 100 लोगों पर दर्ज की गई ‘दोहरी FIR’

नामांकन के बाद से धमकी मिलने की कही बात

लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह का कहना है “जिस दिन से मैंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया है। तभी से सनी और उसका परिवार उन्हें प्रताड़ित करता है। सनी उनके घर के पास में ही रहता है और ब्याज पर पैसे बांटने का काम करता है। सनी मुहल्ले के लोगों को कर्ज देता है। फिर उनसे 30 से 40 प्रतिशत की ब्याज वसूलता है। ब्याज के मामले में सनी ने इससे पूर्व प्रताप नामक युवक की भी पीटा था।”
आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Hindi News/ Agra / आगरा में निर्दलीय प्रत्याशी पर घर में घुसकर हमला, जूता-चप्पल से पिटाई के बाद कपड़े फाड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो