आगरा

CAA के समर्थन में भाजपा की रैली 23 को, झौंकी ताकत, विश्वसनीय कार्यकर्ताओ को सौंपे खास काम, देखें सूची

रैली को भाजपा कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे।

आगराJan 19, 2020 / 09:50 am

Bhanu Pratap

जेपी नड्डा करेंगे CAA पर रैली संबोधित, भीड़ जुटाने के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क

आगरा। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 23 जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान पर होने वाली विशाल जनजागरण रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। भाजपा के संगठन मंत्री बृज एवं कानपुर क्षेत्र भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को जनसमर्थन जुटाने और भीड़ जुटाने के टिप्स दिये। जनजागरण रैली को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जुटने का आवहान किया। रैली को भाजपा कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें

भारत का भविष्य: संघ का दृष्टिकोण समझाने बरेली पहुँचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

नागरिकता देने वाला कानून

जननजागरण रैली संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा एवं बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री वअमित शाह के नेतृत्व में देश में नया इतिहास लिखा जा रहा है। हम सभी कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि उसके हिस्सा बन रहे हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक प्रताड़ना के शिकार लोगों को न्याय दिलाने के लिए मोदी सरकार ने जो पुनीत कार्य किया है, उसके लिए समाज के सभी वर्गों को नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करना चाहिए। यह कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं अपितु धार्मिक आधार पर पीड़ित शरणार्थियों को नागरिकता देने वाला है।
यह भी पढ़ें

मोहम्मद का ये Video देखने बाद भगवान महावीर के प्रति कृतज्ञ हो जाएंगे

सफल बनाना है

भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा नेतृत्व ने आगरा महानगर के देवतुल्य कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए कोठी मीना बाजार मैदान पर जनजागरण रैली करने का मौका दिया है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि नेतृत्व की उम्मीदों पर खरे उतरकर जनजागरण रैली को सफल बनाएं। बैठक में बृजक्षेत्र महामंत्री हेमेन्द्र शर्मा, बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रदीप भाटी ने भी विचार रखे।
यह भी पढ़ें

नई नवेली दुल्हन को बैलगाड़ी पर बैठाकर लाया दूल्हा, इलाके में दिनभर रही चर्चा, देखें वीडियो

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

बैठक के दौरान व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियाँ सौंपीं। व्यवस्था प्रमुखों को अपनी-अपनी व्यवस्थाओं में जुटने के निर्देश दिये। संख्या प्रमुख- महानगर आगरा प्रमोद गुप्ता, वाहन एवं संख्या प्रमुख-जिला आगरा अनिल चौधरी, प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुख-सुरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, मंच व्यवस्था एवं सज्जा व्यवस्था-दीपक खरे, अखिलेश चौहान, राहुल सागर, मीडिया व्यवस्था- केके भारद्वाज, राजकुमार पथिक, सुमित उपाध्याय, मनोज शर्मा, बॉबी वर्मा, मैदान व्यवस्था-महेश शर्मा, ललित चतुर्वेदी, हरिओम शर्मा, अतिथि व्यवस्था-नवल तिवारी, सुधीर गोयल, प्रांशु दुबे, वैभव गर्ग, माइक, लाइट, साउण्ड, विद्युत, जनरेटर व्यवस्था-मनमोहन कुशवाह, अमित शर्मा, सुरेश माहौर, मैदान सुरक्षा-गौरव राजावत, दुष्यंत लवानिया, शैलू पंडित, मंच सुरक्षा व्यवस्था-दीपक ढल, संक्रेश शर्मा, जल व्यवस्था-प्रदीप अग्रवाल, प्रचार प्रमुख-विजय भदौरिया, आर0पी0 शर्मा, मनोज गर्ग, आई0टी0 व्यवस्था-गौरव वार्ष्णेय, स्वास्थ्य व्यवस्था- डॉ. रामबाबू हरित, डॉ. हितेन्द्र इंदौलिया, पार्किंग व्यवस्था-राजेश कठेरिया, अनिल चौधरी, नगर साज-सज्जा व्यवस्था-अशोक पिप्पल, वरुण पाराशर, कार्यालय व्यवस्था-अभिषेक गुप्ता, मौंटी, रवि यादव, महिला व्यवस्था-संध्या जोशी, रंजना पवार, ममता शर्मा, राधा शर्मा, मैदान सफाई व्यवस्था-मुकुल गर्ग, संदीप उपाध्याय, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष पाराशर, राहुल चौधरी, ग्रीन हाउस व्यवस्था-संजीव चौबे, नितेश शिवहरे, टैंट व्यवस्था-मुनीश पचौरी, अनुराग अग्रवाल, वाहन प्रमुख-उत्तर विधान सभा जितेन्द्र भारद्वाज, दक्षिण विधान सभा-अश्वनी शर्मा, छावनी विधान सभा-धर्मवीर लोधी, एत्मादपुर विधानसभा-राजू परमार आदि को जिम्मेदारी दी गयी है।

Home / Agra / CAA के समर्थन में भाजपा की रैली 23 को, झौंकी ताकत, विश्वसनीय कार्यकर्ताओ को सौंपे खास काम, देखें सूची

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.