scriptमोहम्मद का ये Video देखने बाद भगवान महावीर के प्रति कृतज्ञ हो जाएंगे | Viklang mohammad running on his feet latest news in Hindi | Patrika News
आगरा

मोहम्मद का ये Video देखने बाद भगवान महावीर के प्रति कृतज्ञ हो जाएंगे

-जैन परिवार ने महावीर दिव्यांग सहायता समिति मालवीय नगर, जयपुर अमेरिकी तकनीक से लगवाए कृत्रिम पैर
-छह माह बाद अपने पैरों पर चला मोहम्मद तो हर कोई अचरज में पड़ गया

आगराJan 18, 2020 / 08:16 pm

Bhanu Pratap

Mohammad

Mohammad

आगरा। मोहम्मद। आज से पहले इसके नाम के साथ जुड़ी थी बेबसी और लाचारी। दूसरों पर आश्रित था मोहम्मद। फिर उस पर भगवान महावीर की ऐसी कृपा हुई कि अपने पैरों पर चल रहा है। व्हील चेयर पर बैठकर भाई को घुमा रहा है।
अमेरिकी तकनीक से बनाए कृत्रिम पैर

बात हो रही है खातीपाड़ा, लोहामंडी, आगरा निवासी मोहम्मद की। ट्रेन से उसके दोनों पैर कट गए थे। बिस्तर पर लाचारों की तरह पड़ा रहता था। सेवन ओ क्लॉक के मुन्ना खां से उसे जानकारी मिली कि जैन दादाबाड़ी शाहगंज में दिव्यांग शिविर लगा हुआ है। शिविर के कर्ताधर्ता अशोक जैन सीए से मिला। चिकित्सकों ने जांच की। तय हुआ कि अमेरिका से आई नई तकनीक से कृत्रिम पैर लगाए जाएंगे।
जयपुर में लगाए गए

जैन परिवार द्वारा उसे दो दिन पूर्व महावीर दिव्यांग सहायता समिति मालवीय नगर, जयपुर (राजस्थान) भेजा गया। जब नई तकनीक से उसके दोनों कृत्रिम पैर लगाए गए। इसके बाद वह पहली बार चलने में पूर्णतया सक्षम हो गया। उसे चलता देख परिवारीजन और उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए। उसका भाई मोहम्मद के सहयोग के लिए गया था, लेकिन यह क्या, मोहम्मद तो व्हील चेयर पर अपने भाई को बैठाकर घुमाने लगा। मोहम्मद के परिवारीजनों ने दुआएं दीं।
Mohammad
क्या कहते हैं अशोक जैन सीए

इस बारे में अशोक जैन सीए का कहना है कि भगवान महावीर स्वामी की कृपा न जाने किस रूप में हो जाती है। अगर हम सच्चे मन से सेवा करते हैं तो उसका फल इसी रूप में मिलता है। मोहम्मद छह माह बाद अपने पैरों पर चलने लायक हुआ है। यही जियो और जीने दो का साक्षात परिणाम है।

Home / Agra / मोहम्मद का ये Video देखने बाद भगवान महावीर के प्रति कृतज्ञ हो जाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो