scriptबसपा ने मुख्यमंत्री को कुछ इस तरह दिया जवाब | BSP Aga mayor candidate digmaber singh Dhakre rmark on yogi adityanath | Patrika News
आगरा

बसपा ने मुख्यमंत्री को कुछ इस तरह दिया जवाब

उन्होंने कहा- भाजपा के मेयर विकास के नाम पर जीतकर आए और पांच साल तक सिर्फ फीता काटते रहे या विदेशों का दौरा करते रहे।

आगराNov 20, 2017 / 09:54 am

Bhanu Pratap

योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

आगरा। बहुजन समाज पार्टी के आगरा से मेयर पद के प्रत्याशी ठाकुर दिगम्बर सिंह धाकरे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जवाब दिया है। उनका कहना है कि नगर निगम के गठन से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी के चार मुख्यमंत्री रहे हैं। अगर आगरा के विकास की मंशा होती तो कबका कर दिया होता। मुख्यमंत्री यह गलत कह रहे हैं कि विकास इसलिए नहीं हो पाया कि आगरा में मेयर भाजपा के थे और उत्तर प्रदेश में सरकार सपा-बसपा की थी। बहन मायावती को शासन के लिए सबसे कम समय सिर्फ 804 दिन मिले और सब जानते हैं कि इस अवधि में कानून का राज स्थापित किया गया।
भाजपा के मेयर फीता काटते रहे

दिगम्बर सिंह धाकरे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जीआईसी मैदान पर हुई सभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का राज न होने से शहरों का विकास नहीं हो पाया। अब केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए विकास होगा। यहां यह बताना जरूरी है कि 1991-92 में भाजपा के कल्याण सिंह, 1997 से 2000 तक भाजपा के कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्त, और राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। इस तरह भाजपा के हाथ में चार बार सत्ता रही है। मुख्यमंत्री जनता को भ्रमित करके वोट मांग रहे हैं। सही बात तो यह है कि भाजपा के मेयर विकास के नाम पर जीतकर आए और पांच साल तक सिर्फ फीता काटते रहे या विदेशों का दौरा करते रहे। उनके पास शहर के विकास की कोई योजना ही नहीं है, इसलिए विकास नहीं हो पाया। भाजपा के शासन में ही नगर निकायों के अधिकारों में कटौती की गई।
सपा को भी मिला पर्याप्त समय

उन्होंने बताया कि भाजपा की तरह समाजवादी पार्टी को शासन के लिए पर्याप्त समय मिला है।1989 से 1991 तक मुलायम सिंह, 1993-95 मुलायम सिंह, 2003-2007 मुलायम सिंह, 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव ने शासन किया है। सब जानते हैं कि सपा के शासन में लूटपाट होती रही। अवैध कब्जे होते रहे। अपराधी मौज करते रहे। सिर्फ सपा से जुड़े लोगों ने मलाई काटी।
मायावती का शासन काल

दिगम्बर सिंह धाकरे ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को 1995 में 137 दिन, 1997 में 184 दिन, 2002-3 में एक साल 118 दिन के लिए सत्ता मिली। हां, 2007 से 2012 तक जरूर पांच साल के लिए शासन बसपा के हाथ में रहा। कुल 804 दिन की अविध में वे काम हुए, जिनकी कल्पना तक नहीं की जा सकती है। बहन जी के बाद आई सरकारें हमारे कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं, सिर्फ नाम बदल लिए हैं। उन्होंने कहा कि लोग भ्रम में नहीं आएंगे। शहर के विकास के लिए सोच समझकर वोट देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो