
Salman Khan Firing Case Updates
Salman Khan Firing Case Updates: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी अनुज थापन ने बुधवार को पुलिस हिरासत में खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है।
सोशल मीडिया पर आरोपी अनुज थापन की सीपी ऑफिस के लॉकअप में सुसाइड की खबर आग की तरह गई। मीडिया रिपोर्ट्स मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी अनुज थापन ने अपने लॉकअप के टॉयलेट की खिड़की में चादर को फंसाया और पास में रखी बाल्टी पर खड़ा होकर फांसी लगाई।
सीसीटीवी के माध्यम से जब गार्ड को लगा आरोपी लॉकअप दिखाई नहीं दे रहा है तो वह वहां पहुंचा। उसने फंदे पर आरोपी अनुज थापन को झूलता दिखा। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अब खबर है कि सुसाइड मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। सीपी ऑफिस के लॉकअप में सीआईडी टीम जांच में जुट गई है।
Updated on:
1 May 2024, 8:41 PM IST
Published on:
1 May 2024, 8:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.