1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों को गन देने वाले अनुज थापन की मौत, जेल में की खुदकुशी

Salman Khan Firing Case : सलमान खान फायरिंग मामले में आरोपी अनुज थापन ने आज पुलिस हिरासत में खुदकुशी कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 1 May 2024, 4:28 PM IST

Salman Khan firing news

Salman Khan Firing Case : अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी करने वाले एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुज थापन (Anuj Thapan Suicide) ने बुधवार को पुलिस हिरासत में खुदकुशी की कोशिश की। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डोक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रह है कि सलमान खान फायरिंग मामले में अनुज थापन (32) भी आरोपी था। उस पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। आज उसने पुलिस कस्टडी में ही आत्महत्या कर ली। कुछ ही देर में थापन का पोस्टमॉर्टम होगा, जिसके बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

यह भी पढ़े-Salman Khan Firing: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, तापी नदी से 2 पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस बरामद

अनुज थापन को पंजाब से किया था अरेस्ट

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर 14 अप्रैल को दो बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। 48 घंटे में ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गोलीबारी करने वाले दोनों शूटरों विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इस मामले में गन सप्लायर सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।

8 मई तक पुलिस कस्टडी में था थापन

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को चारों आरोपियों को मकोका कोर्ट में पेश किया था और उनकी हिरासत की मांग की थी। जिसके बाद मकोका कोर्ट ने विक्की गुप्ता, सागर पाल और अनुज थापन को 8 मई तक पुलिस हिरासत में और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को मेडिकल आधार पर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था।

मुंबई पुलिस ने शूटर गुप्ता और पाल के साथ ही बिश्नोई और थापन के खिलाफ सख्त मकोका कानून के तहत शनिवार को मुकदमा दर्ज किया। बिश्नोई और थापन पर शूटरों को दो बंदूक और कारतूस उपलब्ध कराने का आरोप है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई इस मामले में आरोपी हैं। अनमोल ने ही सलमान के घर के बाहर गोलीबारी के बाद एक फेसबुक पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस को शक है कि अनमोल अभी अमेरिका या कनाडा में छिपा बैठा है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़