1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीढ़ियों पर बैठे दिखे नानी, दिल्ली में गुपचुप चल रही थी ‘ब्लडी रोमियो’ की शूटिंग, वीडियो वायरल

Nani Upcoming Movie Bloody Romeo: नानी की फिल्म 'ब्लडी रोमियो' की दिल्ली में चल रही शूटिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जानिए सुजीत की इस एक्शन-कॉमेडी में नानी के किरदार और नए लुक से जुड़ी जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 1 Nov 2026, 6:54 PM IST

Nani Bloody Romeo

दिल्ली में गुपचुप चल रही थी 'ब्लडी रोमियो' की शूटिंग (सोर्स: x-@Movies4u_Officl)

Bloody Romeo Shooting Video: साउथ एक्टर नानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी रोमियो' (Bloody Romeo) को लेकर चर्चा में हैं। डायरेक्टर सुजीत के साथ उनकी इस एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग जारी है। इसी बीच दिल्ली की एक पब्लिक लोकेशन से फिल्म के सेट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक क्लिप में नानी सीढ़ियों पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास फिल्म की टीम शूटिंग की तैयारियों में जुटी दिखाई दे रही है।

दिल्ली में शूटिंग करते दिखे नानी

X पर सामने आए वीडियो में नानी सीढ़ियों पर बैठे एक महिला से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास क्रू के सदस्य मौजूद हैं। इस दौरान टीम का एक सदस्य रिफ्लेक्टर शीट पकड़े नजर आता है, जिससे सेट पर चल रही शूटिंग की झलक मिलती है।

खबरों के मुताबिक, दिल्ली में पब्लिक लोकेशन पर शूटिंग होने के कारण फिल्म के सीन्स को छिपाकर रखना मुश्किल हो गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से शूटिंग के वीडियो रिकॉर्ड किए और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। हालांकि, मेकर्स ने इन वीडियो या नानी के किरदार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

'ब्लडी रोमियो' के लिए नानी ने बदला लुक

कुछ दिन पहले नानी का इस फिल्म के लिए कराया गया मेकओवर भी चर्चा में रहा था। सामने आए बिहाइंड द सीन्स वीडियो में वह सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के सैलून में नया हेयरकट लेते नजर आए थे। इस दौरान डायरेक्टर सुजीत भी मौजूद थे और उन्होंने नानी के नए लुक पर खास ध्यान दिया, ताकि उनका हेयरस्टाइल किरदार के मुताबिक हो।

नए लुक में नानी पहले से ज्यादा रॉ और बागी अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार को लेकर भी कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं।

शेफ और अपराधी के किरदार में दिखेंगे नानी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ब्लडी रोमियो' में नानी का किरदार दो अलग-अलग पहचान वाला होगा। वह एक तरफ शेफ और दूसरी तरफ अपराधी यानी आउटलॉ के रूप में नजर आ सकते हैं। नानी ने इस फिल्म को स्टाइलिश एक्शन-कॉमेडी बताया है, जिसमें एक्शन के साथ मनोरंजन का भी तड़का होगा।

यह नानी और डायरेक्टर सुजीत की पहली फिल्म है। सुजीत इससे पहले पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' का निर्देशन कर चुके हैं, जिसे बड़ी सफलता मिली थी। बता दें, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को लेकर मेकर्स ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, चर्चा है कि प्रीति मुकुंदन और पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। नानी को इससे पहले श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' में देखा गया था।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन