1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रोज इडली-सांभर खाकर मर जाओगी’, प्रकाश राज से शादी की बात सुन ऐसा था पोनी वर्मा की पंजाबी फैमिली का रिएक्शन

Prakash Raj and Pony Verma Love Story: पोनी वर्मा के परिवार को चिंता थी कि प्रकाश राज से शादी करने के बाद वह ‘रोज सांभर खा-खाकर मर जाएंगी’। इतना ही नहीं उनके दोस्तों ने भी दोनों की उम्र में 12 साल के अंतर पर सवाल उठाए थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 1 Nov 2026, 5:38 PM IST

Pony Verma and Prakash Raj Marriage

प्रकाश राज और पोनी वर्मा की फोटोज। (फोटो सोर्स: @ponyprakashraj/instagram)

Prakash Raj and Pony Verma Love Story: कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने हाल ही में अपने और पति प्रकाश राज के बारे में कई सारी बातों का खुलासा किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया कि उनकी और प्रकाश राज की मुलाकात कैसे हुई थी और 2010 में उन्होंने शादी करने का फैसला क्यों लिया था। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी ज़िक्र किया कि जब उन दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया तो उनके दोस्त और परिवार वाले इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे।

पोनी वर्मा ने बताया कि 2003 की तेलुगु फिल्म 'अम्मा नन्ना ओ तमिल अम्मायी' में प्रकाश राज को पहली बार देखकर उन्हें लगा था कि वह ‘व्हीलचेयर पर बैठे कोई बुजुर्ग व्यक्ति’ हैं। कई फिल्मों में साथ काम करने के दौरान उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और आखिरकार उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, पोनी के पंजाबी होने और प्रकाश राज के साउथ इंडियन होने की वजह से, उनके दोस्त और परिवार वाले इस शादी को लेकर काफी आशंकित थे।

तुम रोज इडली-सांभर खाओगी, तो मर जाओगी!

पोनी और प्रकाश की मुलाकात तब हुई थी जब पोनी अपनी मां के निधन के दुख से गुजर रही थीं, और प्रकाश अपनी पत्नी ललिता कुमारी से तलाक ले रहे थे। 'प्रेमा' के यूट्यूब चैनल पर पोनी ने बताया कि जब उन्होंने अपने परिवार को बताया कि वह इस अभिनेता से शादी करना चाहती हैं, तो उनका क्या रिएक्शन था। उन्होंने कहा, "उन्हें दक्षिण भारतीयों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे मुझसे कहने लगे कि तुम रोज इडली-सांभर खाओगी, तो मर जाओगी! हम कभी-कभार होटल में इडली-सांभर खा लेते हैं, वह अच्छा लगता है। मैंने कहा कि नहीं, मुझे सांभर पसंद है। मेरे दोस्तों ने पूछा कि तुम अपने से 12 साल बड़े आदमी से शादी क्यों कर रही हो? इस बात पर काफी हंगामा हुआ था।"

प्रकाश राज और पोनी वर्मा की उम्र में है 12 साल का अंतर

हालांकि, पोनी का कहना है कि उन्हें उम्र के इस अंतर से कोई परेशानी नहीं है और वह खुश हैं। “मुझे लगता है कि सिर्फ प्रकाश जैसे इंसान ही मुझे और मेरी जिंदगी की गहराई को समझ सकते थे, वो समझ सकते थे कि मैं कहाँ से आई हूं, मेरी सोच क्या है, और मैंने क्या-क्या संघर्ष किए हैं। मैं एक लहर की तरह थी जो बस बहती जा रही थी… और प्रकाश एक किनारे की तरह आए। आराम से बैठकर खाना खाना… यह हमारी जिंदगी का हिस्सा नहीं था। प्रकाश ने कहा, 'चम्मच एक तरफ रखो और अपने हाथों से खाओ। आराम से रहो। किसी चीज के बारे में मत सोचो।' तो, प्रकाश मेरी जिंदगी में एक ठहराव लेकर आए। आराम से बैठकर खाना खाना ठीक है, इससे कुछ भी हाथ से नहीं चला जाएगा। जिंदगी में आप पीछे नहीं रह जाएंगे। सिर्फ प्रकाश जैसा अनुभवी इंसान ही इस स्थिति को संभाल सकता था।”

प्रकाश राज की पहली शादी और बेटे की मौत

प्रकाश ने 1994 में साउथ इंडियन एक्ट्रेस ललिता कुमारी से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं, मेघना और पूजा। 2004 में, जब उनका बेटा सिद्धार्थ पांच साल का था, तो पतंग उड़ाते समय गिरने से उसे चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। 2009 में दोनों का तलाक हो गया, और 2010 में प्रकाश ने पोनी से शादी कर ली। 2015 में उनके बेटे वेदांत का जन्म हुआ।

5 साल के बेटे को खोने के बाद टूट गए थे प्रकाश राज

2024 में, प्रकाश राज ने अपने जीवन के नुकसानों पर दुख जताते हुए कहा, "दर्द एक बहुत ही निजी चीज है, चाहे वह मेरी दोस्त गौरी (लंकेश) हों या मेरा बेटा सिद्धार्थ। लेकिन मैं स्वार्थी नहीं हो सकता। मेरी बेटियां हैं, मेरा परिवार है, मेरा काम है, और मेरे साथ कई लोग जुड़े हैं। एक इंसान के तौर पर, मेरी अपनी एक ज़िंदगी है, और मैं उसके प्रति भी जवाबदेह हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने दर्द के बजाय अपनी खुशियां बांटना पसंद करूंगा, क्योंकि इससे खुद का दर्द कम होता है, और मैं उस दर्द में डूबे रहना नहीं चाहता। कुछ घाव शरीर के जख्मों से कहीं गहरे होते हैं, और आपको उनके साथ ही जीना पड़ता है।"

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन