मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता नलवाडे ने कहा, "क्राइम ब्रांच के 10 अधिकारियों को सूरत भेजा गया है और पिछले 30 घंटों से तापी नदी में तलाशी अभियान चल रहा है... तलाशी अभियान में सोनार मशीन, दो बोट, मैगनेट और गोताखोरों का इस्तेमाल कर रहे है। अब तक 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं... बरामद हथियार आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल किया गया है, इसलिए यह साक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण है।"