scriptआए थे भैंस चोरी करने, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पड़ गए जान के लाले | Buffalo thieves firing on villagers | Patrika News
आगरा

आए थे भैंस चोरी करने, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पड़ गए जान के लाले

थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव भाड़ई में भैंस चोरी करने आए चोरों को जान के लाले पड़ गए।

आगराOct 07, 2019 / 06:53 pm

धीरेंद्र यादव

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव भाड़ई में भैंस चोरी करने आए चोरों को जान के लाले पड़ गए। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख चोरों के होश उड़ गए। चोरों ने फायरिंग कर दी। मौका पाकर चोर गांव से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें – ग्वालियर हाइवे पर हुआ भीषण हादसा, एक की मौत दो घायल

ये है घटना
थाना मलपुरा के गांव भाडई में पशु चोर आ गए। उन्होंने मानपाल सिंह की भैंस को खोल लिया। इसके बाद वे विनोद के वाडे में भैंस चोरी करने के लिए पहुंच गए। खटर पटर की आवाज सुनकर विनोद की पत्नी ओमवती नींद से जाग गई। अज्ञात लोगों को वाडे में देखकर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए। उन्होंने चोरों का घेराव कर लिया। यह देख चोरों के होश उड़ गए। चोरों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इससे गांव में भगदड मच गई। ग्रामीणों ने उन्हे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भैंसो को छोड़कर फायरिंग करते हुए जारूआ कटरा के बगीचों की तरफ भाग गए।
ये भी पढ़ें – भारतीय वायु सेना दिवस: एशिया के सबसे बड़े भारतीय वायुसेना के आगरा एयरबेस की पांच खास बातें, जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस के खिलाफ रोष
ग्रामीणों ने बताया है कि शानिवार को भी पशु चोर गांव से भूरा तथा पप्पू की भैंसों को चुरा ले गए है। घटना से ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस पर रात को गस्त न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सुस्त रवैये के चलते पशु चोरों हौसले बुलंद हो गए हैं। वे आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
इनपुट: देवेश शर्मा

Home / Agra / आए थे भैंस चोरी करने, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पड़ गए जान के लाले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो