scriptउत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने आगरा को लेकर कही ये बड़ी बात | Chief Secretary of UP Anup Chandra Pandey big statement for agra | Patrika News
आगरा

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने आगरा को लेकर कही ये बड़ी बात

मुख्यसचिव अनूप चंद्र पांडे आगरा को जीवंत शहर बताया और यहां तेजी से संतुलित विकास कराने की बात कही।

आगराDec 18, 2018 / 01:53 pm

suchita mishra

Chief Secretary of UP

Chief Secretary of UP

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यसचिव अनूप चंद्र पांडे ने आगरा शहर की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आगरा एक जीवंत शहर है। इस शहर का तेजी से संतुलित विकास होगा। इसमें पर्यावरण का विशेष ख्याल रहेगा। यह विजन डॉक्यूमेंट में शामिल है। स्कूल ऑफ प्लानिंग आर्किटेक्चर इसका विजन तैयार करेगा। इसके लिए स्टेक होल्डर से सुझाव मांगे गए हैं।। उन्होंने आगे कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार का विजन है, spa का नहीं है। सरकार इस पर चिंतन कर सुधार करेगी। स्टेक होल्डर से वार्ता होगी। जनप्रतिनिधि के व्यूज भी शामिल होंगे। विकास में कोई बाधा नहीं होगी। odop से लिंकेज होगा। msme से काम होगा। उन्होंने इस बीच उत्तरप्रदेश की ब्यूरोक्रेसी की भी तारीफ की और इसे देश की सबसे बढ़िया ब्यूरोक्रेसी बताया। ये बातें यूपी के मुख्यसचिव अनूप चंद्र पांडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान आगरा के होटल अमर विलास में कहीं।

Home / Agra / उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने आगरा को लेकर कही ये बड़ी बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो